फिल्म “त्राहिमाम” का ट्रेलर लॉन्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 नवंबर 2022। बिग बॉस फेम अर्शी खान, पंकज बेरी, सुमेन्द्र तिवारी, आदी ईरानी और एकता जैन के अभिनय से सजी निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह की हिंदी फिल्म “त्राहिमाम” का टीज़र और ट्रेलर मुम्बई के रेड बल्ब प्रीव्यू थिएटर में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर गेस्ट के रूप में कई हस्तियां मौजूद रहीं। जिनमें मुख्य अतिथि राधे राधे बाबूजी, रोमिल चौधरी, अंजन भट्टाचार्य, लीना बोस, सुनील पाल, अभय शर्मा, असमा सय्यद और रुपाली भारद्वाज का नाम उल्लेखनीय है। अचलेश्वर फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म का टीज़र और ट्रेलर शानदार है। निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि जब अत्याचार हद से अधिक बढ़ जाता है तो फिर त्राहिमाम की आवाजें आती हैं। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट भी यही है और इस वजह से इसका टाइटल त्राहिमाम रखा गया है। फ़िल्म का ट्रेलर राजस्थान में खून खराबे का दौर दिखाता है। जुर्म और अपराधियों, पॉवर, क्रप्शन, दुश्मनी, शोषण की दास्तान सुनाती है फ़िल्म। फ़िल्म के कई संवाद यादगार हैं। एक डायलॉग है “सत्य नाम है मेरा, मुझे झूठ नहीं पसन्द। फ़िल्म के निर्माता सुमेन्द्र तिवारी ने बताया कि राईटर सलमान जी ने मुझे जिस ढंग से त्राहिमाम की कहानी सुनाई, मुझे काफी अलग और यूनिक लगी। यह स्टोरी कानपुर के पास एक गांव की रियल स्टोरी पर आधारित है। जब शूटिंग शुरू करने जा रहे थे, तो शूटिंग से तीन दिन पहले कोरोना आ गया। लेकिन दुष्यंत को बधाई, उन्होंने कोरोना पीरियड में भी मुम्बई में इस पिक्चरर को फ़िल्माया, कामना है कि उनकी मेहनत सफल हो।

दुष्यंत प्रताप सिंह ने कहा कि यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे बीच राधे राधे बाबूजी पधारे। राधे राधे बाबूजी पहली बार किसी फिल्मी इवेंट में आए हैं। मैं मीडिया का बेहद शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं एक साधारण परिवार से हूँ और यहाँ तक पहुंचा हूँ। यह फ़िल्म अर्शी खान की कुछ चुनिंदा बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। उनके साथ पंकज बेरी, आदी ईरानी, मुश्ताक खान, एकता जैन सहित कई कलाकारों ने उम्दा काम किया है।

ऎक्ट्रेस एकता जैन ने बताया कि दुष्यंत जी के साथ मेरी यह दूसरी फिल्म है। इस फ़िल्म में मैंने एक स्ट्रिक्ट वकील की भूमिका निभाई है। फ़िल्म के निर्माता सुमेन्द्र तिवारी, नीतू तिवारी और फहीम आर कुरैशी हैं।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश में ह्रदयविदारक हादसा: बस और कार की टक्कर में दो बच्चों समेत 11 मजदूरों की मौत, चालक गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बैतूल 04 नवंबर 2022। मध्यप्रदेश में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर है। हादसा बैतूल जिले के झल्लार थाने के पास हुआ। रात करीब सवा दो बजे एक टवेरा कार की खाली बस से जा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप