लक्ष्मी जी का इकलौता मंदिर जहां भक्तों के गहनों-नोटों से होता है श्रृंगार , साल में पांच दिन ही खुलते हैं पट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रतलाम 22 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश के कई शहरों में मां लक्ष्मी के प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जहां दीवाली के मौके पर काफी भव्य रूप से पूजा अर्चना की जाती हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी का एक मंदिर रतलाम जिले में स्थित हैं, जो कि साल में केवल पांच दिनों के लिए खुलता है। इस मंदिर की प्रसिद्धि काफी दूर-दूर तक है। आइए आपको इस मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।  रतलाम जिले में स्थित महालक्ष्मी का बड़ा मंदिर सालभर में केवल पांच दिनों के लिए ही खोला जाता है। इन पांच दिनों में भक्त मां लक्ष्मी के दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं। मंदिर के पट धनतेरस के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में खोले जाते हैं। जो कि गोवर्धन पूजा के बाद फिर से सालभर के लिए बंद हो जाते हैं।

हाथी पर विराजमान हैं मां लक्ष्मी
मंदिर में मां लक्ष्मी पांच हाथियों पर विराजमान हैं। उनके साथ ही रिद्धि-सिद्धि के स्वामी भगवान श्री गणेश और विद्या की देवी मां सरस्वती की भी प्रतिमा स्थित है।

करोड़ों को आभूषणों से सजता है मंदिर
दीवाली के मौके पर देश के सभी मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा और फूलों की सजावट की जाती है, लेकिन रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में फूलों से नहीं बल्कि भक्तों द्वारा लाई गई नोटों की गड्डियों और उनके गहनों से मंदिर और मां लक्ष्मी का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंदिर की आकर्षक सजावट को देखने के लिए लोग दूर-दूर से रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर में लगे आभूषणों की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की होती है।

प्रसाद में मिलते हैं आभूषण और पैसे
दीवाली के दिन से पहले लोग इस मंदिर में नोटों की गड्डियां और आभूषण लेकर आते हैं। जिन्हें मंदिर में एंटी कराकर जमा कराया जाता है, लोगों को उनके गहनों और पैसों के बदले टोकन दिया जाता है। भक्तों द्वारा जमा किए गए पैसों और आभूषणों से मां लक्ष्मी और मंदिर को सजाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन टोकन लाने वाले भक्तों को गहने और पैसे प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं। भक्त मंदिर से मिलने वाले प्रसाद को हमेशा संभालकर रखते हैं, उनका मानना है कि जो गहने और पैसे मंदिर में चढ़ते हैं वो समृद्धि लाते हैं। मंदिर में महिलाओं के प्रसाद के रुप में श्रीयंत्र, सिक्का, कौड़ियां, अक्षत, कंकूयुक्त कुबेर पोटली दी जाती है, जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।

देश का इकलौता मंदिर
रतलाम में स्थित महालक्ष्मी मंदिर इकलौता मंदिर है जहां भक्तों के लाए हुए गहनों से मां का श्रृंगार किया जाता है। ऐसा मंदिर देश में कहीं और नहीं है। इस मंदिर में दीवाली पर की गई नोटों और गहनों की सजावट देखने लायक होती है। बीते कई वर्षों से मंदिर में सजावट इसी तरह से की जा रही है, लेकिन आज तक मंदिर में कभी किसी का एक भी कहना कम नहीं हुआ।

Leave a Reply

Next Post

मिशन 2023: हारी हुई 103 सीटों पर भाजपा को 'सही उम्मीदवार' की तलाश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 22 अक्टूबर 2022। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी एक साल का समय बचा है। इसके पहले ही बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव जीतने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। बीजेपी का फोकस हारी 103 सीटों पर है। इन सीटों पर पार्टी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप