पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ धाम में टेका मत्था

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वाराणसी 18 जून 2024। पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वहीं पीएम के स्वागत के लिए कई दिग्गज भी काशी पहुंचे हैं। इसी क्रम में काशी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी आज पहली बार काशी आ रहे हैं। पीएम मोदी प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि डालेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि और किसान का कल्याण पीएम, भाजपा और एनडीए की सरकार की प्राथमिकता रही है। इसलिए सबसे पहला फैसला पीएम ने किसान सम्मान निधि किसान के खाते में पहुंचाने का फैसला किया। वहीं उन्होंने कहा कि कृषि सखियों को पीएम मोदी प्रमाण पत्र देंगे। 

शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही ने बाबा का लिया आशीर्वाद
काशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही ने बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। बाबा विश्वनाथ का पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए पीएम के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय का दिखा किसान अवतार, मुख्यमंत्री ने की धान की बुआई, पत्नी के साथ की मां दुर्गा की पूजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 18 जून 2024। जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दूसरे दिन अपने निजी निवास बगिया में पत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा ,गुरुदेव स्वामी की पूजा करने के बाद खेत में धान की बुआई की। सीएम […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग