तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प, धारदार हथियार से किए कई वार, एक कैदी घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 जून 2024। दिल्ली की तिहाड़ जेल में कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक कैदी छुरा लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी हितेश को घायल अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि जेल के अंदर बुधवार को सुबह करीब सवा ग्यारह बजे गोगी गिरोह के सदस्य हितेश और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो अन्य सदस्यों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बर्फ तोड़ने वाली छेनी जैसे धारदार हथियार से हितेश पर हमला किया गया था। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया, “बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की ओर से हरी नगर पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि तिहाड़ जेल से एक जख्मी व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है। इस सूचना के आधार पर, स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।” उन्होंने कहा, “हितेश पर हमला करने वालों के नाम गौरव लोहार और गुरिंदर बताए गए हैं। अभी तक हमलावरों के पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, इसकी जांच अभी जारी है।

हितेश को चोटें आईं थी और उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अधिकारी ने बताया कि हितेश साल 2019 से जेल में है, जबकि गौरव और गुरिंदर पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा चल रहा है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने आगे कहा, “जख्मों को देखते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।” गैंगस्टर ताजपुरिया की पिछले साल मई में इसी जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप, एक ने भागकर बचाई अपनी अस्मत, सभी आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 06 जून 2024। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैवानियत की खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया है. वहीं हवस के भूखे दरिंदो की चंगुल से एक नाबालिग ने भागकर अपनी अस्मत बचाई है. घटना की सूचना मिलते ही […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा