सिंगर अमित गुप्ता के साथ 2 पंजाबी वीडियो लेकर आ रहे हैं अजय सोनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 01 दिसंबर 2022। निर्माता अजय सोनी अपने प्रोडक्शन हाउस सेवन हॉर्स स्टूडियो के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।  लोकप्रिय सिंगर अमित गुप्ता के साथ वह दो पंजाबी म्युज़िक वीडियो जल्द लेकर आने वाले हैं। एक गीत का नाम अमृतसरी जुगनी है दूसरे सॉन्ग का नाम अँखियाँ नू है। अमित गुप्ता इन दोनों गीतों के कम्पोज़र और सिंगर हैं साथ ही फीचर भी कर रहे हैं। जिन्हें राज गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। अजय सोनी के साथ ऎक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री भी काम कर रही हैं, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। मुम्बई में पली बढ़ी ऎक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री गुरु रंधावा के साथ फ़िल्म कुछ खट्टा हो जाए से बॉलीवुड में एंट्री करने को तय्यार हैं। गुरु रंधावा, सई मांजरेकर और अनुपम खेर के साथ यह फ़िल्म करके हरमिषा काफी उत्साहित हैं। यह फ़िल्म अगले साल जनवरी या फरवरी में रिलीज होगी। फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में हरमिषा ने बताया कि वह सई मांजरेकर की छोटी बहन का रोल निभा रही हैं। बी 4 यू का ऑफिशियल म्युज़िक वीडियो फरारी कर चुकी हरमिषा ने उदित नारायण का वीडियो गोरे गोरे गालों पे भी किया है। सुदेश बेरी के साथ सिर्फ मनी और एक हॉरर वेब सीरीज कर चुकी हरमिषा की पहली फीचर फिल्म कुछ खट्टा हो जाए होगी। जी अशोक के निर्देशन में बन रही यह कॉमेडी फिल्म है। सई मांजरेकर और अनुपम खेर के साथ हरमिषा का काम करने का अनुभव कमाल का रहा। 

वह तबसे डांस कर रही हैं जब वह तीसरी कक्षा में पढ़ रही थीं। वह कियारा आडवाणी को सबसे ज्यादा पसन्द करती हैं। कबीर सिंह और शेरशाह उनकी फेवरेट फिल्मे हैं। कियारा का क्यूट फेस और हॉट बॉडी उन्हें भाता है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करने का सपना देखने वाली वरुण धवन, विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करना चाहती हैं। आगरा में उन्हें फ़िल्म की शूटिंग का यादगार अनुभव रहा है और अब निर्देशक राज गुप्ता के साथ पंजाबी सॉन्ग करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। सिंगर अमित गुप्ता भी इन दोनों गीतों को लेकर हद से ज्यादा एक्साइटेड हैं। राज गुप्ता उनके काफी वर्षो के दोस्त हैं और अजय सोनी के बैनर तले काम करके भी वह खुश हैं।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तानी गेंदबाज को विराट से छक्के खाने का दुख नहीं, बोले- हार्दिक या कार्तिक मारते तो बुरा लगता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 01 दिसंबर 2022। टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद भारतीय टीम की खासी आलोचना हुई थी, लेकिन विराट कोहली के लिए यह विश्व कप […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च