किसान आंदोलन से मिला सबक: फिर से खड़ा हो सकता है दूसरा सबसे बड़ा शाहीनबाग प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस को खुफिया विभाग ने दिए इनपुट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2021। किसान आंदोलन की सफलता को देखते हुए दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन शाहीनबाग प्रदर्शन फिर से खड़ा हो सकता है। कुछ लोग प्रदर्शन करने की सोच रहे हैं। खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को इस तरह के इनपुट दिए हैं। इस इनपुट के बाद जामिया नगर व शाहीनबाग में जहां प्रदर्शन हुए थे उन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि जिला डीसीपी का कहना है कि बढ़ते हुए अपराध को काबू करने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। सीएए व एनआरसी के विरोध में शाहीनबाग में सरिता विहार व कालिंदी कुंज रोड पर प्रदर्शन हुआ था। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह प्रदर्शन हुए थे, मगर शाहीनबाग में अभी तक का दूसरा सबसे ज्यादा दिनों तक जारी रहने वाला बड़ा प्रदर्शन हुआ था। महिलाओं की अगुवाई में चलने वाला शाहीन बाग प्रदर्शन 101 दिन चला था।  किसान आंदोनल के बाद ये दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन है। इस आंदोलन का चेहरा बन गई बिलकिस बानो ने अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया का ध्यान इस आंदोलन की तरफ खींचा। उन्हें ‘शाहीन बाग की दादी’ के नाम से भी लोग जानते हैं, उनको टाइम मैगजीन ने 2020 के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग से इनपुट मिले हैं कि जिस तरीके से किसान आंदोलन को सफलता मिली है उसे देखते हुए शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों में सुगबुहाट शुरू हो गई है। किसान आंदोलन की सफलता से प्रभावित होकर शाहीनबाग आंदोलन फिर से शुरू हो सकता है। इस इनपुट के बाद शाहीनबाग और जामिया नगर में मौलाना मोहम्मद अली जोहर मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जामिया नगर में रविवार को 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात करए गए थे। यहां पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। जामिया यूनिवर्सिटी के सामने भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस शाहीनबाग के प्रदर्शन स्थल पर कड़ी नजर रखे हुए है और खुफिया विभाग जोर-शोर से सक्रिय हो गया है। 

जिला डीसीपी का ये कहना है

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय का कहना है कि शाहीनबाग व जामिया नगर में अपराध खासकर झपटमारी की वारदातों बढ़ रही है्। इन वारदातों को रोकने के लिए वहां सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Next Post

फिर चलने लगा गेवी चहल का सिक्का

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग़ मुंबई 14 दिसंबर 2021। मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। इसमें कोई शक नहीं कि अभिनेता गेवी चहल इस सु:वाक्य पर  पूरा विश्वास रखते हैं और इस पर अमल करना भी जानते हैं। अभिनय की राह आसान नहीं थी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी