राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी कृष्णा जन्माष्टमी बधाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 अगस्त 2021। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर जगह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण पक्ष के 8वें दिन को भाद्रपद में मनाया जाता है. यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है, खासकर हिंदू धर्म की वैष्णव परंपरा में. कृष्ण जी भगवान विष्णु जी के अवतार हैं. कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भागवद् गीता के माध्यम से मानव को जीने की सही राह दिखाई. उन्होंने कहा कि गीता का संदेश जनमानस के लिए युगों-युगों से पथ प्रदर्शक रहा है. भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी प्रासंगिक है. यह हमें कर्म एवं ज्ञान का पथ दिखाता है. राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा – सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ. भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं. उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं।

श्रीकृष्ण भगवान के जन्म के पहले उनके माता-पिता वसुदेव और माता देवकी के विवाह के समय मामा कंस जब अपनी बहन देवकी को ससुराल पहुँचाने जा रहा था तभी आकाशवाणी हुई, जिसमें बताया गया था कि देवकी का 8वां पुत्र कंस को मारेगा. यह होना पहले से ही निश्चित था अतः वसुदेव और देवकी को जेल में रखने के बावजूद कंस कृष्ण जी को नहीं मार पाया था.

Leave a Reply

Next Post

तालिबान: नहीं बनी बात तो भारत-पाक के बीच बढ़ेगा तनाव, सार्क सम्मेलन में अफगानिस्तान को बुलाने की तैयारी में पाक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 सितम्बर 2021। सार्क सम्मेलन भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य में बड़े टकराव का कारण बन सकता है। दरअसल पाकिस्तान सार्क की बैठक में अफगानिस्तान को निमंत्रण देने की तैयारी में है, जबकि भारत ने अब तक अफगानिस्तान में तालिबान शासन को आधिकारिक […]

You May Like

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका....|....कक्षा से खेत तक: जागरूक किसान ही सशक्त किसान....|....हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम....|....बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री....|....‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर