बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े मुद्दों पर मुख्य सचिव व सेल चेयरमैन की अहम बैठक, इन विषयों पर दिया जोर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 22 जुलाई 2025। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा है कि बोकारो स्टील प्लांट (सेल) से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान आपसी समन्वय और पारदर्शी संवाद के जरिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टील पॉलिसी के तहत सेल की कई इकाइयों में विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि बोकारो के स्थानीय लोग खुद को इनसे अलग-थलग न महसूस करें।

मुख्य सचिव ने बोकारो स्टील प्लांट से अपील की है कि वह स्थानीय युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के मौके भी दे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की भावनाओं को समझते हुए मानवीय दृष्टिकोण से आगे बढ़ना होगा। मुख्य सचिव सोमवार को सेल के चेयरमैन अमरेंद्र प्रकाश, संबंधित विभागों के सचिवों और बोकारो जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजित समन्वय बैठक में बोल रही थीं।

विस्थापितों और पंचायतों के पुनर्गठन पर चर्चा
बैठक में विस्थापितों के पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने इस दिशा में जवाबदेही, आपसी विश्वास और सौहार्द के साथ समन्वित योजना बनाकर समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि चास प्रखंड के 9 पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव पंचायती राज विभाग ने तैयार किया है ताकि वहां के लोगों को उनके बुनियादी अधिकार मिल सकें, लेकिन सेल की ओर से अब तक इसकी सहमति नहीं मिली है।

सेल चेयरमैन अमरेंद्र प्रकाश ने कहा कि उनकी मंशा किसी को उजाड़ने की नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में जिस अधिग्रहित भूमि पर स्टील प्लांट का विस्तार नहीं होना है, उस पर प्रशासन जरूरतमंदों के लिए सरकारी मकान बनवा सकता है। इस पर मुख्य सचिव ने उपायुक्त को आगे की कार्रवाई करने को कहा। बैठक में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा अधिग्रहित 756.94 एकड़ अप्रयुक्त वन भूमि को वन विभाग को लौटाने के विषय पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Next Post

तेजी से बदलती दुनिया में नए मानकों और नवाचारों की जानकारी जरूरी - अरुण साव

शेयर करेपीएचई के अभियंताओं के लिए बीआईएस द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री देशभर से आए विशेषज्ञ जल प्रदाय योजनाओं में प्रयुक्त सामग्री और कार्यों के नए मानकों की दे रहे जानकारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 22 जुलाई 2025। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय