जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 10 जून 2026। जिले के कोटमी में हुए बहुचर्चित सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी लूट व हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस, बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे दो और आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या और लूट में प्रयुक्त दो देशी कट्टे, चार कारतूस तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पूरा मामला 26 मई को पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार का है। जहां पर पेंड्रा के रहने वाले सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूटपाट का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस की विशेष टीम ने जांच शुरू की और पहले ही स्थानीय स्तर पर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों को व्यापारी की गतिविधियों और कारोबार की जानकारी सीपत क्षेत्र में रहने वाले एक सहयोगी के माध्यम से मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन, मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपियों का पीछा किया।

पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय अपराधी सुजीत कुमार उर्फ राजू दास को बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के केवटादार गांव से व सतनाम कुमार दास उर्फ संजय दास को झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों और सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सतनाम कुमार दास के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच तथा सुजीत कुमार दास के खिलाफ दस से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों की निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद किए गए, जिससे मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। फरार अन्य आरोपियों और सहयोगियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है। वहीं इस पूरे प्रकरण में अब तक पुलिस ने सात आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Leave a Reply

Next Post

सूफी, रोमांस और फिलॉसफी का संगम ‘ऐ ज़िन्दगी’

शेयर करेअनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी’ जीवन के हर रंग को सुरों में पिरोता है नया हिन्दी म्यूजिक एल्बम ‘ऐ ज़िन्दगी’ (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 जून 2026। संगीत की दुनिया में एक और खूबसूरत अध्याय जुड़ गया जब पद्मश्री अनुप जलोटा के करकमलों द्वारा […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी