श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में सैमसन के प्रदर्शन से नाखुश दिखे गावस्कर, बैटिंग पर कही यह बड़ी बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 जनवरी 2023। भारत के मौजूदा समय के चर्चित क्रिकेटरों में से एक संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टी20 के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने संजू सैमसन को रिप्लेस किया है। यह पहली बार नहीं है जब सैमसन ने टीम में अपनी जगह किसी वजह से अचानक गंवाई है। पहले मैच में बैटिंग में उनके प्रदर्शन से भी कई पूर्व क्रिकेटर निराश दिखे हैं।  सैमसन के पास श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में बड़ी पारी खेलने और फिर हीरो बनने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह सिर्फ पांच रन बनाकर ही आउट हो गए। सैमसन को एक बार फिर सस्ते में निपटता देख पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर निराश नजर आए। गावस्कर ने इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा अपना विकेट फेंके जाने पर ऑन-एयर गुस्सा व्यक्त किया।

सैमसन निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन टीम में स्पॉट के लिए प्रतिस्पर्धा के बीच वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत लगी है, वहां सैमसन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 38 रन पर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में सैमसन के पास हीरो बनने का मौका था, लेकिन वह इस अवसर को नहीं भुना पाए। गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा- और इस बार गेंद उनके बल्ले से लगकर शॉर्ट थर्ड मैन के पास गई। वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं। संजू सैमसन में बहुत प्रतिभा है, लेकिन उनका शॉट सेलेक्शन कभी-कभी निराश कर देता है। यह भी एक ऐसा ही अवसर है जहां सैमसन ने निराश किया है। मैच के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी सुझाव दिया कि सैमसन को मिल रहे मौकों पर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

गंभीर ने मैच के बाद कहा- हम सभी इस बारे में बात करते हैं कि उनके पास कितनी प्रतिभा है, लेकिन उन्हें इन अवसरों को भुनाने की जरूरत है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 आज पुणे में खेला जाएगा। हालांकि, सैमसन पहले टी20 में फील्डिंग करते वक्त चोट लगा बैठे थे और अब वह इस सीरीज में नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में उनकी जगह राहुल त्रिपाठी या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है। भारत ने पहला टी20 दो रन से अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Next Post

'जल विजन 2047': पीएम मोदी ने जल संरक्षण के लिए दिए कई मंत्र, बोले- मनरेगा के तहत पानी पर अधिक से अधिक हो काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 जनवरी 2023। ‘जल विजन 2047’ विषय पर आज यानी पांच जनवरी से दो दिवसीय प्रथम अखिल भारतीय राज्य मंत्री वार्षिक सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन को […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान