अब सचिन श्रॉफ निभाएंगे तारक मेहता का किरदार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 15 सितंबर 2022। तारक मेहता भारतीय मनोरंजन जगत में सबसे लोकप्रिय पात्रों में से एक है। पिछले 14 वर्षों से भी अधिक समय से, वह असित कुमार मोदी द्वारा निर्मित और लिखित “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में नए तारक मेहता के रूप में सचिन श्रॉफ का स्वागत करने का समय अब आ गया है। उनका स्वागत करते हुए असित कुमार मोदी कहते है कि , “मैं अपने गोकुलधाम परिवार में सचिन का तहेदिल से स्वागत करता हूं। वह तारक मेहता के व्यक्तित्व में गर्मजोशी और भावनात्मकता  का सही मिश्रण लेकर आये है । मुझे यकीन है कि दर्शक नए तारक मेहता के रूप में सचिन के अभिनय का आनंद लेंगे। वह एक बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगे। मैं अपने सभी दर्शकों से उन्हें प्यार और आशीर्वाद देने का अनुरोध करता हूं। शैलेश लोढ़ा के शो से चले  जाने पर मोदी ने टिप्पणी करी, “शैलेश लोढ़ा के साथ हमारा एक लंबा और अद्भुत जुड़ाव रहा है जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे। मैं उन्हें उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” 

सचिन ने अपने शो में शामिल होने के अनुभव को शेयर करते हुए कहते है, “तारक की पूरी टीम ने मुझे खुले दिल से स्वीकार किया। असित जी वा पूरी टीम के साथ काम का अनुभव बहुत ही खूबसूरत रहा है। मैं इस किरदार को पूरी तरह से छोटे पर्दे पर जीवित करने का प्रयास करूंगा। सचिन और कहते है, “तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत का सब से प्रिय और आईकोनिक शो है और में शो के क्रिएटर असित मोदी जी और नीला टेलीफिल्म्स का आभारी हूं के उन्होंने मुझे इस महत्त्वपूर्ण किरदार के लिए चुना।  अगर शो के ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें, तो अभिनेता सचिन श्रॉफ  तारक मेहता के शानदार किरदार में अपनी शूटिंग शुरू कर चुके है। उनका पहला एपिसोड आज रात ‘सोनी सब टीवी’  पर प्रसारित होने के लिए तैयार है |  दर्शक उन्हें बाकी कलाकारों  के साथ देखकर अवश्य ही  उत्साहित होंग। 

Leave a Reply

Next Post

गौहर खान ने सीख ली एक दिन में घुड़सवारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 15 सितंबर 2022। अनकन्वेंशनल और मुश्किल किरदारों को निभानेवाली गौहर खान अपने दर्शकों के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। अपने किरदार में परफेक्शन पाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं, फिर वह चाहे ड्रामा हो, रोमांस हो या एक्शन हो। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण