आगरा में तीसरे चरण के मतदान से पहले बवाल, पथराव के बाद आगजनी; फायरिंग में घायल हुई महिला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 03 मई 2024। आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के टीला गोकुलपुरा में बृहस्पतिवार रात को पानी की टंकी पर हाथ-पैर धोते बच्चों को पीटने पर वाल्मीकि और प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। आधा घंटे तक जमकर बवाल हुआ। मारपीट और पथराव के बाद पार्षद पति के भाई की दुकान में आग लगा दी गई। फायरिंग भी की गई है। इसमें गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। मारपीट में सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार और उनका बेटा घायल हो गए। संघर्ष की जानकारी पर 4 थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। इस पर बलवाई भाग गए। पुलिस देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। 6-7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा तो लोगों ने हंगामा किया। बवाल में 6 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव, आगजनी और फायरिंग के आरोप लगाए हैं।

गोकुलपुरा टीला के रहने वाले चिंकी नरवार ने बताया कि क्षेत्र में पार्षद निधि से पानी की टंकी लगी है। बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे टंकी पर वाल्मीकि समाज के 10-12 साल के 2-3 बच्चे हाथ-पैर धो रहे थे। टंकी के सामने ही पार्षद पति राजेश प्रजापति के भाई वीरेंद्र की परचूनी की दुकान है। आरोप है कि वीरेंद्र ने पानी फैलाने के लिए मना किया और बच्चों को पीटकर भगा दिया। जातिसूचक शब्द भी बोले।

बच्चे रोते हुए अपने घर पर पहुंचे। इस पर समाज के लोगों ने पड़ोस की बस्ती में रहने वाले सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार को जानकारी दी। वह अपने बेटे बल्लू सहित अन्य लोगों के साथ वीरेंद्र प्रजापति की दुकान पर आए। इसी दौरान दोनों समाज के लोग जुट गए।

बताया गया है कि तमंचे, लाठी-डंडे और फरसे से लैस लोगों ने गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पथराव हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने वीरेंद्र की दुकान के बाहर रखे सामान में आग लगा दी। एक स्कूटी को नाले में फेंक दिया। चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी से फोर्स पहुंचा। मगर, लोग नहीं माने। आधा घंटे तक बवाल होता रहा। फायरिंग भी की गई। सूचना पर आसपास के सर्किल के थानों की फोर्स पहुंच गई। इस पर बलवाई भाग गए।

दोनों पक्ष ने लगाए आरोप
फायरिंग में प्रजापति समाज की लक्ष्मी देवी के सीधे हाथ की कोहनी में गोली लगने की बात कही जा रही है। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश प्रजापति पक्ष का कहना है कि उनसे बल्लू ने मारपीट और पथराव किया गया। उनके घरों के कैमरे तक तोड़ दिए गए। फायरिंग की गई। उधर, घायल भुल्ले और बल्लू ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बल्लू का कहना है कि फरसे और लाठियों से हमला किया गया। फरसा मारे जाने से उसके सिर में चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईंट-पत्थर से पट गईं गलियां
टीला गोकुलपुरा में एक तरफ वाल्मीकि समाज तो दूसरी तरफ प्रजापति समाज के लोगों के घर बने हुए हैं। जिस समय बवाल हुआ, उस समय लोग घरों के बाहर ही बैठे हुए थे। बवाल होता देखकर लोग घरों में कैद हो गए। वहीं पथराव से नाले के पास की गलियां ईंट और पत्थर से पट गईं।

पुलिस की धरपकड़ पर हंगामा
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में ही दबिश देना शुरू कर दिया था। दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर ले जाने लगी। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस के सामने एक-दूसरे पर ही आरोप लगाने लगीं। पुलिस जीप के आगे बैठ गईं। इस पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कर दिया।

छावनी बना पूरा इलाका
घटना की जानकारी पर लोहामंडी थाना की फोर्स पहुंची थी। बाद में डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी पहुंच गए। बाद में जगदीशपुरा, शाहगंज, हरीपर्वत थाना की फोर्स पहुंच गई। पूरा इलाका पुलिस छावनी बना दिया गया।

बच्चों के विवाद में बवाल
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि टीला गोकलपुरा में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के बाद पथराव किया गया। एक दुकान के बाहर रखे गत्ते में आग लगा दी गई थी। फायरिंग का भी आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Leave a Reply

Next Post

कबीर सिंह फेम सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के करकमलों से डी.के. सोनी को नोटेबल आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट एंड सोशल वर्कर ऑफ द ईयर का मिला अवार्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई/ अंबिकापुर 03 अप्रैल 2024। मुंबई के होटल सहारा स्टार में बी आर कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजित कार्यकर्म में आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी अधिवक्ता को कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के करकमलों से दिया गया नोटबल आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान