मणिपुर के सी के सुरक्षा काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, 2 जवान घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 10 जून 2024।  संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर सोमवार को हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अब भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान 2 जवान गोली लगने से घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।” संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी। 

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताए जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 10 जून 2024। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की मां ने कहा कि […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक