36 साल के रोनाल्डो ने लगाई करियर की सबसे बेहतरीन बाइसाइकिल किक, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि गोल से चूक गए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2021। पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में लक्जमबर्ग को 5-0 से रौंद दिया। 36 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन शानदार गोल दागे। इस मैच में वह एक और गोल दाग सकते थे, जो शायद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के सबसे बेहतरीन गोल में से एक होता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रोनाल्डो ने 8वें और 13वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। वहीं, 87वें मिनट में हेडर से गोल दागा। उनके पास दूसरे हाफ में 68वें मिनट में एक ही मैच में चार गोल करने का मौका था। दरअसल, तब ब्रूनो फर्नांडीज ने राइट फ्लैंक से रोनाल्डो को शानदार क्रॉस (पास) दिया। 

68वें मिनट की घटना

पांच बार के बेलोन डी’ओर विजेता रोनाल्डो ने भी हवा में कलाबाजी दिखाते हुए पहले तो बॉल को रोका, फिर उसे हवा में उछालकर बाइसाइकिल किक लगाई। इसे ओवरहेड किक भी कहते हैं। यह किक एकदम परफेक्ट थी और बॉल गोल की तरफ बढ़ रही थी। तभी लक्जमबर्ग के गोलकीपर एंथोनी मॉरिस ने हवा में उछलकर हाथ से गेंद को दूसरी ओर मोड़ दिया। इस गोल के न होने से रोनाल्डो के फैंस काफी निराश दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख भी जाहिर किया।

Leave a Reply

Next Post

यूपी: किशोरी से छह साल से हो रहा था दुष्कर्म, पिता-चाचा, सपा और बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 के खिलाफ मुकदमा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ललितपुर 13 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह वर्षों तक दुष्कर्म किए जाने क मामला प्रकाश में आया है। किशोरी ने पिता, चाचा, ताऊ, सपा, बसपा […]

You May Like

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई