रीपा में मिली मुफ्त वाईफाई सुविधा से युवा संवार रहे अपना भविष्य

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 1 जून 2023। जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत किए गए नवाचार से स्थानीय युवाओं को अपना सुनहरा भविष्य गढ़ने में मदद मिल रही है। यहां उपलब्ध मुफ्त वाई-फाई सेवा की मदद से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले क्षेत्र के युवा इससे लाभान्वित हो रहे है। नौकरी ढूंढ़ने वाले छात्रों को इंटरनेट एक्सेस करने और नौकरी के बारे में जानकारी खोजने में सहूलियत हो रही है, और साथ ही उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में भी सहायता मिल रही है। बिल्हा के धौरामुड़ा, अकलतरी, कोटा के रानीगांव, करगीकला, मस्तूरी के वेद परसदा, बेलटुकरी और तखतपुर के बेलपान और गनियारी गोठानों में संचालित रीपा में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के लिए उपयोगी इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है। रीपा मे फ्री वाईफाई द्वारा इस समस्या का समाधान किया गया है। जॉब सीकर्स छात्रों के लिए, इंटरनेट उन्हें रोजगार समाचार, नौकरी के लिए आवेदन पत्र, सरकारी नौकरी के लिए जानकारी, और अन्य नौकरी संबंधित जानकारी खोजने मे सहायता प्रदान कर रहा है।  

Next Post

यूपी के पहले लैंड पोर्ट का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, नेपाल के पीएम भी रहे मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बहराइच 01 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बहराइच जिले के रुपईडीहा स्थित नेपाल बॉर्डर पर यूपी के पहले लैंड पोर्ट का नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भी मौजूद रहे। इस दौरान […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर