यूपी के पहले लैंड पोर्ट का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, नेपाल के पीएम भी रहे मौजूद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बहराइच 01 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बहराइच जिले के रुपईडीहा स्थित नेपाल बॉर्डर पर यूपी के पहले लैंड पोर्ट का नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भी मौजूद रहे। इस दौरान रुपईडीहा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री संजय निषाद, सांसद, विधायक, एमएलसी समेत डीएम, एसपी व लैंड पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे। यह लैंड पोर्ट 220 करोड़ से बना है। इसमें 50 मीटर चौड़ी रोड होने से शहर में भीड़भाड़ नहीं होगी। मुख्य रूप से कस्टम इमीग्रेशन, सशस्त्र सीमा बल आदि के ऑफिस भी यहां बनाए जाएंगे।

सीमा पर बढ़ेंगी सुविधाएं
अफसरों ने बताया कि आने वाले 25 सालों में इस सीमा क्षेत्र का नक्शा ही कुछ और देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय सीमा विकसित होगी। नेपाल इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट, लैंड पोर्ट के एमडी आशीष गुजराल भी नेपाली साइड में रहेंगे। यह मुख्य रूप से पैसेंजर टर्मिनल होगा। बस स्टैंड, वाई-फाई, ड्यूटी फ्री दुकान भी खुलेंगीं जिसमें खाने पीने के चीज मिलेगी।

कार्यक्रम में लैंड पोर्ट के अधिकारी, कंसल्टेंट एके सिंह, इमीग्रेशन के डिप्टी एसपी राम अवध सिंह, मैनेजर विशाल मिश्रा, सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव, मौजूद रहेंगे व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पैसेंजर टर्मिनल एडमिनिस्ट्रेशन पोर्ट इमीग्रेशन दिव्यांग लोगों के आवागमन की सुविधा में व्हीलचेयर रहेगी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि 30 मीटर का अपना राष्ट्रीय ध्वज भारतीय सीमा क्षेत्र में लहराता रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

नए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एमसीबी जिले में किया पदभार ग्रहण।

शेयर करे एमसीबी ( सरगुजा ) जिले के नए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि राज्य शासन के द्वारा एसपी टीआर कोसिमा का स्थानांतरण सेनानी बिलासपुर के पद पर किया गया। उनके स्थान पर सिद्धार्थ तिवारी को ज़िले का नया एसपी बनाकर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप