बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से किया दुष्कर्म, 2 दिनों तक पार्किंग में लूटते रहे अस्मत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो दिनों तक अपनी ही महबूबा से दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों ने इस घटना को जयस्तंभ चौक स्थित एएसपी ऑफिस के नीचे मल्टीलेवल पार्किंग में अंजाम दिया गया। सबसे बड़ी बात ये है कि इस जगह पर लोगों का हर दम आना जाना लगा रहता है, इसके बाद भी किसी को मामले की भनक नहीं लगी। घटना के बाद नाबालिग डरी-सहमी घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिवार वालों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार, 17 साल की युवती रायपुर की रहने वाली है। बीते दिनों 18 सितंबर को बॉयफ्रेंड सिकंदर जैन ने युवती को नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे दिन 19 सितंबर को उसके हैवान दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित एएसपी ऑफिस नीचे नाबालिग के साथ दरिदों ने दो दिनों तक दुष्कर्म करते रहे, जहां से अधिकारी रोज ऊपर आना-जाना करती हैं। इसके बावजूद बेखौफ दरिदों ने वारदात को अंजाम दिया है।

पार्किंग में खड़ी गाड़ी में दुष्कर्म 
बताया जाता है कि बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने मिलकर युवती के साथ मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड रूम और पार्किंग में खड़ी कार के अंदर घटना को अंजाम दिया है। सिकंदर जैन पहले शारारिक शोषण किया। उसके बाद आरोपी ने उस बात को किसी की नहीं बताने के लिए डराया धमकाया। इस दौरान आरोपी के दोस्त भी पहुंच गए। लड़की को देखकर दरिदों की नियत खराब हो गई। बॉयफ्रेंड के दोस्त गौरव राज आठिया और अविनाश बेहरा युवती को पार्किंग में खड़ी कार में ले गए। वहां पर दोनों ने दरिंदगी की। 

तीनों आरोपी गिरफ्तार
पूरे वारदात ने शामिल एक आरोपी गौरव राज आठिया बैंक में काम करता है, जो अक्सर दारू पीने के लिए वहां आता रहता था। इस दौरान बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दोस्तों ने 17 साल की नाबालिग लड़की साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले में गोल बाजार थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया था। पुलिस ने उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, अब भूटान से होगा मुकाबला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 सितम्बर 2023। ग्वागमसर गोयेरी, नाओबा मेतेई पंगाम्बाम और अर्जुन सिंह ओनम के गोलों की मदद से भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। ग्रुप बी में भारत का मुकाबला अब 25 सितंबर को भूटान से होगा। टीमों […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान