संविधान पर होने वाले वार पर सबसे पहले खड़ा रहूंगा: राहुल गांधी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 नवंबर 2025। भारत में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने देश के मौजूदा संविधान को मंजूरी दी थी। यही संविधान देश के अधिकतर कानूनों की आधारशिला बना है। राहुल गांधी ने बुधवार को देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के संविधान पर होने वाले किसी भी प्रहार के सामने वे सबसे आगे खड़े रहेंगे। राहुल के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं ने भी संविधान दिवस पर बधाई दीं।

राहुल गांधी ने की संविधान की रक्षा की बात
राहुल गांधी ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है। वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा। संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज है।”

राहुल ने आगे कहा, “जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं। आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे। इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा। जय हिंद, जय संविधान।

अमित शाह बोले- संविधान से मजबूत राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त
दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज संविधान दिवस पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का संविधान हर देशवासी को समान अवसर, सम्मानपूर्ण जीवन, राष्ट्रीय कर्त्तव्य और अधिकार प्रदान कर मजबूत राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। 

Leave a Reply

Next Post

आईआईटी बॉम्बे के नाम पर राजनीति! केंद्रीय मंत्री के बयान पर बिफरे राज ठाकरे, बोले- कड़वाहट बाहर आई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 नवंबर 2025। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। इस बीच आईआईटी बॉम्बे का नाम चर्चा में आ गया है। दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता राज ठाकरे ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के एक बयान पर तीखी टिप्पणी की और […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग