‘शुभमन को देखो और तुम ..’, पृथ्वी शॉ के खराब परफॉर्मेंस पर चौंके वीरेंद्र सहवाग, ऐसा कहकर लगाई फटकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। एक बार फिर पृथ्वी शॉ गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सस्ते में आउट हो गए. शॉ को मोहम्मद शमी ने अपनी बाउंसर गेंद पर अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच आउट करा दिया. शॉ केवल 7 रन ही बना सके. हाल के समय में शॉ का परफॉर्मेंस बेहद ही औसत से भी खराब रहा है. पृथ्वी शॉ बड़ा स्कोर बना पाने में असफल हो रहे हैं. ऐसे में गुजरात और दिल्ली के बीच मैच के बाद भारत के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने पृथ्वी शॉ के परफॉर्मेंस पर अपनी राय दी है और कहा कि अब समय आ गया है कि शॉ को खुद को तलाशने की जरूरत है. उनके साथ अंडर 19 क्रिकेट खेलकर आने वाले क्रिकेटर शुभमन गिल उनसे काफी आगे निकल गए हैं. गिल अब टी-20, वनडे और टेस्ट खेल रहे हैं और आप टीम में जगह पाने को लेकर लगाकर संघर्ष कर रहे हैं।

सहवाग ने शॉ के परफॉर्मेंस पर निशाना साधा है. सहवाग ने कहा है कि, ‘पृथ्वी लगातार एक ही तरह के शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं. उन्हें अपनी गलतियों से सीखना होगा. उनके साथ अंडर 19 क्रिकेट खेलने वाले शुभमन गिल को देखिए, वह अब टेस्ट, वनडे और टी-20 लगातार खेल रहा है. गिल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार परफॉर्मेंस कर रहा है और आप अभी आईपीएल में ही संघर्ष कर रहे हैं. आपको अपनी गलतियों में सुधार करनी होगी और इस आईपीएल का पूरा फायदा उठाना चाहिए.’

पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने शॉ की तुलना ऋतुराज गायकवाड़ से भी की और कहा कि ‘देखिए गायकवाड़ ने पिछले सीजन में 600 रन बनाए थे. इस सीजन में भी वह कमाल का फॉर्म दिखा रहा है. अब शॉ को सावधान रहने की जरूरत है. उसे आईपीएल में अपने रनों की संख्या को बढ़ाना होगा. उसे बेहतरीन खेल दिखाना होगा, वरना उसका भविष्य अधर में लटक जाएगा.’

बता दें कि शॉ भले ही आईपीएल में पूर्व दिग्गजों का भरोसा नहीं जीत पा रहे हैं लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से जरूर तहलका मचा दिया था. शॉ ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ मैच में 379 रन की ऐतिहासिक पारी भी खेली थी. लेकिन इन सबके बाद भी शॉ का आईपीएल में फॉर्म फैन्स ही नहीं बल्कि क्रिकेट पंडितों के लिए निराशा लेकर आ रहा है.

Leave a Reply

Next Post

मां ने ही की थी छह माह के मासूम बच्चे की हत्या! सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दुर्ग 05 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नवजात की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मासूम की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल,  30 और 31 मार्च की दरम्यानी रात दुर्ग के एक […]

You May Like

कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल