देश में फिर दोहाराया निर्भया जैसा कांड: 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजकोट 10 दिसंबर 2025। गुजरात के राजकोट जिले के अटकोट से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत दोहराई गई है। यह जघन्य वारदात 4 दिसंबर को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 क्या हुआ था उस दिन?

पीड़िता बच्ची का परिवार मूल रूप से दाहोद जिले का रहने वाला है और रोजी-रोटी के लिए अटकोट के एक गांव में खेत मजदूरी करता है। घटना वाले दिन, जब बच्ची का परिवार खेत में काम कर रहा था, तभी आरोपी रामसिंह तेरसिंह चुपके से आया और बच्ची को उठाकर खेत के पास ले गया। आरोपी (30 वर्षीय) ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब मासूम बच्ची दर्द से चिल्लाने लगी, तो हैवान बने तेरसिंह ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। उसने बच्ची के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) में रॉड डाल दी। इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं लहूलुहान और गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कुछ देर बाद, बच्ची के परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया और बच्ची को जख्मी हालत में पाया। परिवार तुरंत बच्ची को लेकर राजकोट के एक अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया गया है।

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

राजकोट ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) विजयसिंह गुर्जर ने इस घटना को गंभीरता से लिया। पुलिस ने तुरंत ‘पोक्सो एक्ट’ (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय रामसिंह तेरसिंह के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। वह उसी खेत के बगल वाले खेत में काम करता था, जहां बच्ची का परिवार काम करता है।

Leave a Reply

Next Post

Election Commission को ‘वोट चोरी करने' का हथियार बना रही है भाजपा: राहुल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 दिसंबर 2025। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि BJP निर्वाचन आयोग को ‘‘वोट चोरी करने” का हथियार बना रही है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत की जनता ये तीन बहुत ज़रूरी और सीधे सवाल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान