बिहार के बेतिया में बड़ा रेल हादसा टला, अचानक ट्रेन से अलग हो गई पांच बोगियां और इंजन निकल गया कई किलोमीटर आगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेतिया 02 फरवरी 2023। बिहार के बेतिया में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर बेतिया मझौलिया स्टेशन के समीप अप सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन और बोगी अचानक अलग-अलग हो गई, जिससे ट्रेन पर सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार के दिन सत्याग्रह ट्रेन में एक नई बोगी जोड़ी गई थी.  आज रक्सौल से मझौलिया के आसपास पहुंची ट्रेन के इंजन से पांच बोगी अचानक अलग हो गईं और ट्रेन की इंजन कई किलोमीटर दूर तक तेज़ रफ़्तार में चला गया. इंजन में सवार ड्राइवर को काफी समय तक यह अहसास ही नहीं हुआ कि ट्रेन से कुछ बोगियां अलग होकर पीछे छूट गई हैं. अचानक इंजन से अलग होने पर पांच बोगियां किसी हादसे का शिकार हो सकती थीं. ये पांच बोगियां पटरी से उतर सकती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और सैकड़ों लोग हादसे का शिकार होने से बच गए।

इंजन से अलग हुई बोगियों की सूचना पर पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बोगी को जोड़कर घटना की जांच शुरू कर दी है. फ़िलहाल कुछ देर से इस रेल खण्ड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है. अधिकारी अब इस बात की जांच करने में जुट गए हैं कि आखिर ट्रेन की बोगियां अलग कैसे हो गईं?

Leave a Reply

Next Post

श्रद्धा महिला मंडल दवारा शासकीय प्राथमिक शाला, लिंगियाडीह में सामान प्रदाय किया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 फरवरी 2023। लोककल्याण कार्य में अग्रणी भूमिका निभानेवाली श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती पूनम मिश्रा ने अपने सहयोगी श्रीमती संगीता कापरी के साथ आज दिनांक 31/01/2023 को शासकीय प्राथमिक शाला, लिंगियाडीह, जिला बिलासपुर विद्यालय में 30 नग बेंच और 30 नग टेबल सहयोग में दिया। 118 विद्यार्थियों की क्षमता वाले विद्यायल में […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र