लड़ाकू विमान एलसीए एमके-2 कब भर सकेगा उड़ान? डीआरडीओ चीफ ने दी जानकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। दुश्मनों को हर मोर्चे पर मात देने के लिए भारत अपनी सैन्य क्षमता को लगातार मजबूत करने की कोशिश में लगा है। देश में मिसाइल, युद्धपोत, आधुनिक उपकरणों से लेकर आधुनिक फाइटर जेट का विकास लगातार जारी है। इस बीच एलसीए मार्क-2 (LCA Mark 2) लड़ाकू विमान के विकास को लेकर नई जानकारी सामने आई है। DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने नई जानकारी देते हुए कहा कि LCA Mk-2 लड़ाकू विमान 2028 तक उड़ान भर सकेगा। 

डीआरडीओ चीफ डॉ समीर वी कामत ने कहा कि एक बड़े आकार के इंजन के साथ एएमसीए चरण 2(एचएएल उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान), जब तक हम किसी अन्य ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के साथ  इंजन सौदे पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तब तक मैं आपको कोई निश्चित तारीख नहीं दे पाऊंगा। इसलिए, यह निर्भर करता है कि हम इंजन के साथ किसके साथ जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम फ्रांस से सफरान, अमेरिका से जीई से बात कर रहे हैं और हम ब्रिटेन से रोल्स-रॉयस से भी बात कर रहे हैं।  हम  इंजन के विकास की तलाश कर रहे हैं क्योंकि इस लड़ाकू विमान में 2 बड़े आकार के इंजन का उपयोग होगा।

एलसीए मार्क 2 से बढ़ेगी सेना की ताकत
एलसीए मार्क 2 लड़ाकू विमान का विकास देश की सैन्य ताकत को और बढ़ा देगा। इन लड़ाकू विमान का विकास 2027 तक पूरा किया जाना है। वैमानिकी विकास एजेंसी प्रमुख गिरीश देवधरे ने समाचार एजेंसी के हवाले से बताया था कि परियोजना को एलसीए मार्क-1 ए कार्यक्रम में हुई प्रगति से लाभ होगा और पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान परियोजना के विकास में मदद मिलेगी।

अपनी गति से दुश्मनों के बीच फैलाएगा दहशत
इस फाइटर जेट की सबसे बड़ी ताकत इसकी गति होगी। यह अधिकतम 2385 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा। इसकी रफ्तार दुश्मनों के बीच दहशत फैलाने के लिए काफी है। यह हल्का लड़ाकू विमान बेहतर रडार सिस्टम और हथियारों से लैस होगा। ये भारतीय वायु सेना में मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा।

Leave a Reply

Next Post

केरल में बोले राहुल गांधी- मेरे अपमान से सच नहीं छिपेगा, आदिवासी व्यक्ति की मौत की जांच की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वायनाड 14 फरवरी 2023। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों को हटाने को लेकर विपक्षी नेता लगातार आलोचना कर रहे हैं। इसी क्रम में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को […]

You May Like

अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई....|....विष्णुदेव साय का दावा, ओड़िशा में भाजपा का सरकार बनना तय....|....भिलाई में रची गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या की प्लानिंग, एसपी ने किया खुलासा....|....और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा… विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान....|....प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं....|....सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच....|....इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत....|....मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना....|....कबीरधाम में डायरिया का प्रकोप: दो गांवों में मिले करीब 80 मरीज, एक की मौत; कुएं का पानी पीने से फैली बीमारी....|....सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे