मां से बोला सागर- परेशान न हो, मैंने कुछ गलत नहीं किया, वीडियो कॉल पर दिखा बेफिक्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 18 दिसंबर 2023। वीडियो कॉल पर सागर को देखकर उसकी मां रानी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा- ये क्या कर दिया तुमने? इस पर सागर बोला- बिल्कुल भी परेशान न हो, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। पुलिस भी सही बर्ताव कर रही है, हम जल्द वापस आ जाएंगे..। सागर शर्मा ने जिस तरह से परिजनों से बातचीत की उससे ये स्पष्ट है कि वह पूरी तरह से बेफिक्र है। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी वह बहुत सामान्य बर्ताव कर रहा था। जब दिल्ली पुलिस की टीम घर पहुंची तो कमरे में सागर की मां रानी व बहन माही बैठी थीं। पुलिस को देखकर मां-बेटी सहम गईं। इस पर एक पुलिसकर्मी ने तुरंत सागर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर ले लिया। सीधे मां से सागर की बात कराई।

सागर ने कहा कि पुलिस टीम जो भी दस्तावेज मांगे वह तुरंत उपलब्ध करवा दें। पूछताछ में जो सवाल करें उसके जवाब दे दें। परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब मां ने उससे पूछा कि तुमने किसके कहने पर ये सब किया तो सागर ने कोई जवाब नहीं दिया। वह बार बार यही कहता रहा, उसने जो भी किया वह गलत नहीं है।

अम्मा का ख्याल रखना
वीडियो कॉल पर ही सागर ने अपनी बहन माही से बात की। माही से वह बोला कि हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है। तुम बस अम्मा का ख्याल रखना। घबराने की जरूरत नहीं है।

खून से करता था भगत सिंह का टीका
पुलिस की पूछताछ में रानी ने बताया कि बेटा अक्सर अपने अंगूठे में ब्लेड से चीरा लगाकर भगत सिंह की तस्वीर पर खून से टीका करता था। ये सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। दिल्ली पुलिस ने भगत सिंह की तस्वीर आदि सामान कब्जे में लिया है।

संदिग्ध नहीं लगी गतिविधि
स्पेशल सेल ने परिजनों से पूछा कि क्या कभी सागर की किसी गतिविधि पर कोई शक शंका हुई? इस पर उनका कहना था कि सागर ने कभी कुछ ऐसा किया ही नहीं। ये जरूर है कि कभी कभार फोन पर लंबी बातचीत करता था लेकिन तब वह कमरे के बाहर जाकर बातचीत करता था। बाकी वह भगत सिंह से प्रभावित है। ऐसे ही स्थिति में उस पर संदेह का सवाल ही नहीं उठता।

दो डीवीआर कब्जे में लिए
स्पेशल सेल ने फुटवियर शोरूम से दो डीवीआर कब्जे में लिए हैं। शोरूम मालिक ने बताया कि एक डीवीआर खराब है जबकि दूसरे में चार दिन की ही रिकॉर्डिंग है। ऐसे में दिल्ली पुलिस पुरानी रिकॉर्डिंग शायद ही रिकवर कराकर हासिल कर सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

'ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ भारत ही...', वॉन ने पाकिस्तान की हार पर कसा तंज, रमीज राजा ने कही यह बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 दिसंबर 2023। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर 360 रनों की जीत दर्ज की। 450 रनों का पीछा करते हुए मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ कंगारुओं ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप