‘जोकोविच से बात करना चाहता था, लेकिन..’, विराट कोहली ने अपने नए ‘खास’ दोस्त का किस्सा सुनाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 14 जनवरी 2024। रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम में फिर से शामिल होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गत ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 चैंपियन नोवाक जोकोविच के बारे में कई दिलचस्प कहानियां सुनाई हैं। दरअसल, रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले विराट से दोस्ती का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनके और विराट के बीच मैसेज में बातचीत होती रहती है। अब विराट ने भी अपने नए खास दोस्त और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी को लेकर बातचीत की है। क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक कोहली शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 खेलने के लिए इंदौर आने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। उन्हें कल मुंबई हवाई अड्डे पर पपराजी ने अपनी शानदार कार से बाहर निकलते हुए देखा स्पॉट किया था।

कोहली ने नए दोस्त के बारे में अनसुनी कहानी साझा की
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 की पूर्व संध्या पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बात करते हुए  कोहली ने जोकोविच के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया। कोहली के मुताबकि वह सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह पहली बार इंस्टाग्राम के माध्यम से जोकोविच से जुड़े थे। कोहली ने कहा, ‘जब मैंने इंस्टाग्राम पर नोवाक जोकोविच की प्रोफाइल देखी और मैंने मैसेज बटन दबाया, तब मैंने उनका संदेश पहले से ही अपने डीएम (डायरेक्ट मैसेज) पर देखा। तब से हमने एक-दूसरे से बात करना और शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया।

50वें वनडे शतक के बाद जोकोविच ने कोहली के लिए लगाई थी स्टोरी
बल्लेबाजी आइकन ने यह भी कहा कि वह भारत में जोकोविच के साथ एक कप कॉफी पीने के लिए उत्सुक हैं। दिग्गज क्रिकेटर ने 2024 सीजन के पहले ग्रैंडस्लैम इवेंट के लिए जोकोविच को शुभकामनाएं भी दीं। जिस दिन कोहली इंदौर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी करेंगे, उसी दिन जोकोविच भी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत करेंगे। सर्बियाई आइकन के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि जोकोविच ने पिछले साल वनडे विश्व कप में उनके रिकॉर्ड 50वें शतक पर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी। कोहली ने कहा, ‘जब मैंने 50वां वनडे शतक बनाया तो नोवाक जोकोविच ने एक स्टोरी पोस्ट की और मुझे एक खास संदेश भी भेजा था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी की अपील... रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले हर गांव, हर गली को स्वच्छ करें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गोरखपुर 14 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नासिक के कार्यक्रम के दौरान लोगों से रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले मंदिरों में स्‍वच्‍छता अभियान चलाने की अपील की थी. इस अपील का असर देखने को मिल रहा है. उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी