5 सितंबर पर्दे पर धमाका करेगी ए.आर. मुरुगदॉस और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘दिल मधरासी’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 18 अप्रैल 2025। शिवकार्तिकेयन पहली बार जाने-माने डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन थ्रिलर ‘दिल मदरासी’। अमरन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सिवकार्तिकेयन अब मुरुगदॉस के साथ मिलकर फैंस को देंगे एक और सरप्राइज़। इस नई जोड़ी की अनाउंसमेंट ने फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बन रही ‘दिल मदरासी’ एक ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्‍टेकल होने जा रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार है। तमिल न्यू ईयर के खास मौके पर मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फिल्म ‘दिल मदरासी’ की हाल ही में रिलीज़ हुई टाइटल झलक ने ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट जगा दी है। इस बार शिवकार्तिकेयन एक इंटेंस एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस का क्रेज़ सातवें आसमान पर है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की कमान सुदीप एलामोन ने संभाली है, जबकि म्यूजिक को अनिरुद्ध रविचंदर अपने धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर से और भी खास बनाने वाले हैं। ए.आर. मुरुगदॉस एक जाने-माने डायरेक्टर हैं, जिन्हें सामाजिक मुद्दों पर बनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने गजनी, हॉलीडे: अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी, कथ्थी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जो आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं।

ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बन रही ‘दिल मधरासी’ में जबरदस्त स्टारकास्ट नजर आने वाली है। श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बन रही इस फिल्म में रुश्मिणी वसंथ, विद्युत जामवाल, बिजु मेनन, शब्बीर और विक्रांत जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है और एक्शन कोरियोग्राफी केविन और धिलीप मास्टर्स ने संभाली है। ‘दिल मधरासी’ सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

देविदास श्रावण नाईकरे ने दिया सफलता का मूलमंत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 18 अप्रैल 2025। नेक इरादे और कर्म की शक्ति से असंभव भी संभव बन जाता है। यह मंत्र श्री. देविदास श्रावण नाईकरे ने न सिर्फ आत्मसात किया, बल्कि पिछले 18 वर्षों में लाखों उद्यमियों के जीवन में अमृत बनकर बहाया है। देविदास ग्रुप ऑफ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप