पहलगाम में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक, उल्लंघन पर 2000 रुपये जुर्माना; अमरनाथ यात्रा में भी पाबंदी लागू

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 20 फरवरी 2026। पहलगाम में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए यह कदम उठाया है। प्रतिबंधित वस्तुओं में प्लास्टिक बैग, चिप्स के पैकेट, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक की प्लेटें और कैन में पैक पेय शामिल हैं। कचरा या बैन प्लास्टिक का सामान फेंकते पाए जाने पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) ने पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले टूरिस्ट हॉटस्पॉट, नदी किनारे, वन क्षेत्र, बाजार और रिहायशी इलाकों में पॉलीथिन और अन्य प्लास्टिक वस्तुएं ले जाने और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मीर नसरूल हिलाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह कदम नदियों, जंगल के इलाकों, पार्कों और बाजारों में प्लास्टिक बैग, चिप्स के पैकेट, पानी की बोतलें, प्लास्टिक क्रॉकरी (डिस्पोजेबल) और डिब्बाबंद ड्रिंक के कंटेनर फेंककर गंदगी फैलाने के बढ़ते मामलों के बाद उठाया गया है।

आदेश में कहा गया है कि ऐसा नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा पर्यावरण के लिए खतरा पैदा करता है। इंसानों और जानवरों दोनों की जान के लिए खतरनाक है। पहलगाम की नाजुक इकोलॉजी और इको-फ्रेंडली टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत को देखते हुए ऐसे सभी इलाकों को तुरंत प्रभाव से पॉलीथिन-फ्री जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कोई भी उल्लंघन करने पर नियमों के मुताबिक सख्ती से निपटा जाएगा। लगातार नियम तोड़ने पर जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग से जारी पंजीकरण सर्टिफिकेट कैंसिल हो सकते हैं।

यह निर्देश सीनियर टूरिज्म अधिकारियों, डिप्टी कमिश्नर अनंतनाग, सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट पहलगाम, म्युनिसिपल अधिकारियों, फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट और एनफोर्समेंट इंस्पेक्टरों को जरूरी कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा पीडीए ने विशेष टीमें नियुक्त की हैं जो जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करेंगी कि आदेश का उल्लंघन न हो। वहीं इस कदम का पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने स्वागत किया है और यह कहा कि इसे जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाए।

कदम सराहनीय, पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकेगा
एक होटल मैनेजर इफ्तिखार अहमद ने कहा कि पर्यावरण का ध्यान रखते हुए उठाया गया यह कदम काफी अच्छा है। इससे यहां के पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकेगा। एक अन्य स्थानीय जहांगीर मालिक ने कहा कि यह न केवल पीडीए की बल्कि स्थानीय लोगों, हितधारकों, स्थानीय और बाहरी आगंतुकों की साझी जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यावरण की खुद रक्षा करें।

Leave a Reply

Next Post

उरला पेट्रोल पंप में युवक ने दोपहिया में लगाई आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित रूप से दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरते दौरान आग लगा दी। घटना के वक्त पंप परिसर में कई वाहन […]

You May Like

महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच