किसान महापंचायत: राकेश टिकैत ने तीन-टी का दिया फॉर्मूला, योगेंद्र यादव ने कहा- अब यह किसान की इज्जत का आंदोलन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ में राजिम कस्बा मंड़ी में मंगलवार को 15 हजार से अधिक किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने ‘तीन-टी’ का फॉर्मूला दिया। इस सभा में भीड़ इतनी थी इसे छत्तीसगढ़ में किसानों की सबसे बड़ी किसान महापंचायत कहा जा सकता है।  किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, पिछले 10 महीनों से हम किसान आंदोलन को चला रहे हैं। किसानों ने जमीन पर अपनी पकड़ और ताकत दिखा दी है। लेकिन केंद्र सरकार अभी भी तकनीक और सोशल मीडिया में हमसे मजबूत है। ऐसे में अब युवाओं को यह मोर्चा संभालना होगा। इसके लिए हमें तीन टी पर ध्यान रखना है। पहला- खेत में किसान का ट्रैक्टर, दूसरा- सेना में किसान के बेटे का टैंक और तीसरा- ट्वीटर पर किसान के हित की बात।

टिकैत  ने कहा- सरकार नहीं थी, नहीं है और आगे नहीं रहेगी

टिकैत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार झूठ बोलती है। उसने कहा, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) थी, है और रहेगी, लेकिन सभी फसलों को एमएसपी मिलती नहीं है। हम भी कहेंगे कि सरकार नहीं थी, नहीं है और नहीं रहेगी। सरकार को चेतावनी देते हुए टिकैत ने कहा, केंद्र सरकार ने अगर तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो हर राज्य की राजधानी को दिल्ली बना दिया जाएगा। जो राज्य सरकार किसान का साथ नहीं देगी, उसका चेहरा नहीं बनेगी उस राज्य और राजधानी को भी दिल्ली बनाने में देर नहीं लगेगी। टिकैत ने कहा, याद रखिए अगर यह आंदोलन असफल हुआ तो फिर इस देश में कोई आंदोलन नहीं हाे पाएगा।

योगेंद्र यादव बोले- महापंचायत ने मुंह पर ताला लगाया

किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार योगेंद्र यादव ने कहा, अब यह केवल तीन कृषि कानूनों की वापस लेने और एमएसपी की गारंटी का आंदोलन नहीं रह गया है। यह किसान की इज्जत का आंदोलन बन गया है। किसान, किसान बना रहेगा या उसे मजदूर बना दिया जाएगा इसका फैसला इस आंदोलन से होगा। योगेंद्र ने कहा, किसानों को सबकी खबर लेनी होगी। दिल्ली वालों की भी और रायपुर वालों की भी। सभा के बाद में मीडिया से बातचीत में योगेंद्र यादव ने कहा, इस महापंचायत ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो कहते थे कि आंदोलन केवल पंजाब-हरियाणा में है। दिल्ली के बाहर तो है ही नहीं। 

राकेश टिकैत सभा को संबोधित करते हुए किसानों को यह समझाया

  • यह आंदोलन खेती से किसानों को बेदखल कर पूंजीपतियों को ले आएगा।
  • यह किसान, मजदूर, छोटे कारोबारी और आम उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाएगा।
  • भाजपा के शासन में जिन 14 करोड़ लोगों के रोजगार गए हैं, उन्हें आंदोलन करना होगा।
  • पूरे देश को धर्म और जाति में बांटा जा रहा है। याद रखिए यह आंदोलन किसान बिरादरी का है।
  • हमें कोल्डड्रिंक जैसे उत्पादों का बहिष्कार करना होगा।
  • कंपनियों की आमदनी कम होगी तभी किसान मजदूर की आमदनी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

अगले दो T20 विश्व कपों में टीम इंडिया का कप्तान और उपकप्तान कौन होना चाहिए, गावस्कर ने बताए नाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 सितम्बर 2021। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस बात का खुलासा किया है कि वे आने वाले दो टी20 वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी को भारतीय टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप