अगले दो T20 विश्व कपों में टीम इंडिया का कप्तान और उपकप्तान कौन होना चाहिए, गावस्कर ने बताए नाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 सितम्बर 2021। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस बात का खुलासा किया है कि वे आने वाले दो टी20 वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी को भारतीय टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टी20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है। बावजूद इसके सुनील गावस्कर चाहते हैं कि अगले महीने से शुरू होने वाले और फिर अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा संभाले। उपकप्तान को लेकर उन्होंने केएल राहुल और रिषभ पंत को चुना है।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में टीम इंडिया के अगले कप्तान और उपकप्तान के बारे में बात की और कहा, “मुझे लगता है कि रोहित शर्मा अगले दो विश्व कप के लिए तैयार हैं। आप कह सकते हैं कि वे (विश्व कप) बैक-टू-बैक हैं, पहला एक महीने में शुरू हो रहा है और दूसरा अब से ठीक एक साल बाद। तो स्पष्ट रूप से आप इस विशेष चरण में बहुत से कप्तानों को नहीं बदलना चाहते हैं। इन दोनों टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी के लिए रोहित शर्मा निश्चित रूप से मेरी पसंद होंगे।

वहीं, उपकप्तान की लेकर ने कहा, “मैं उपकप्तान के लिए केएल राहुल को देख रहा हूं। मैं रिषभ पंत को भी ध्यान में रखूंगा, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने दिल्ली की स्टार टीम का नेतृत्व किया है और जिस तरह से वह टी20 प्रारूप में गेंदबाजी में बदलाव कर रहे हैं, वह वास्तव में प्रभावशाली रहे हैं, नोर्खिया और रबाडा का इतने चतुर तरीके से उपयोग कर रहे हैं कि उनमें वास्तव में एक स्ट्रीट-स्मार्ट कप्तान दिखाता है। आप हमेशा एक स्ट्रीट-स्मार्ट कप्तान चाहते हैं जो परिस्थितियों को पढ़ सके और तुरंत कार्य कर सके। तो हां, राहुल और पंत दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं उप कप्तान के तौर पर देखूंगा

Leave a Reply

Next Post

कमल को कीचड़ से बाहर लाना है-शिव कुमार

शेयर करे वेब सीरीज “होटल सिटी लैंड” की रैप अप पार्टी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग़ मुंबई 29 सितम्बर 2021। आज का दिन फ़िल्म होटल सिटी लैंड की टीम के लिए काफी अहम था क्योंकि मौका था रैप अप पार्टी का। ये वो पल होते हैं जब निर्माता-निर्देशक समेत पूरी टीम को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप