भारतीयों में बहुत प्रतिभा, खूब तरक्की करेगा देश, व्लादिमीर पुतिन ने की जमकर तारीफ; यूरोप को लताड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मॉस्को 05 नवंबर 2022। पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब भारत के लोगों की सराहना की है। उन्होंने भारतीयों को प्रतिभाशाली और प्रेरित बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगा। शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। पुतिन ने रूस के एकता दिवस के मौके पर कहा कि भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। लगभग डेढ़ अरब लोग वाले देश में अब वह क्षमता है। आइए भारत को देखें, जहां बहुत प्रतिभाशाली और बहुत प्रेरित लोग हैं। 

यूरोप पर लगाया अफ्रीका को लूटकर अमीर बनने का आरोप

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की ‘अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति’ के बारे में बात की। पुतिन ने भाषण के दौरान कहा कि पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूट लिया था। काफी हद तक, पूर्व औपनिवेशिक शक्तियों में हासिल की गई समृद्धि का स्तर अफ्रीका की लूट पर आधारित है। यह सभी जानते हैं। हां, वास्तव में यह सच है और यूरोप के शोधकर्ता इसे छिपाते नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि रूस एक बहुराष्ट्रीय पहचान वाला देश रहा है और उसकी एक अनूठी सभ्यता और संस्कृति थी। रूस यूरोपीय संस्कृति का हिस्सा है और धर्म द्वारा महाद्वीप से जुड़ा हुआ है। रूस विश्व में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है। यह वास्तव में एक अनूठी सभ्यता और एक अनूठी संस्कृति है।

बताया कैसे दुनिया में अनूठी है रूस की संस्कृति

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि संस्कृति और ईसाई धर्म के आधार पर रूस का यूरोप से संपर्क है। इसके अलावा वह एशिया की भी पहचान साझा करता है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में बहुराष्ट्रीय पहचान समाहित हैं। यह हमारी अनूठी संस्कृति है और हमें इस पर गर्व है। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह देश अभूतपूर्व प्रगति करेगा। बता दें कि रूस और भारत के बीच दशकों से अच्छे संबंध रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने भी हमेशा इन ऐतिहासिक संबंधों का ख्याल रखा है। हाल ही में पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह देशभक्त नेता हैं।

मोदी और भारत की आजाद विदेश नीति की तारीफ की थी

मोदी की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा था कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र है और देश के हितों पर आधारित है। पुतिन ने कहा था कि पीएम मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जिनके लिए अपने देश के हित सर्वोपरि हैं। पीएम मोदी जैसे नेताओं के लिए देशहित से ऊपर कुछ भी नहीं। भारत ने अपनी विदेश नीति के दम पर ही ब्रिटेन के उपनिवेशवाद से मुक्त होकर खूब उन्नति की है। भारतीय विदेश नीति के चलते भी रूस और भारत के संबंध हमेशा मजबूत और भरोसेमंद रहे। अब आने वाले समय भारत का ही है।

Leave a Reply

Next Post

एलन मस्क पर भड़के जो बाइडेन, कहा- दुनिया भर में झूठ उगलता है ट्विटर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 नवंबर 2022। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के एलन मस्क के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने एक ऐसा संगठन खरीदा जो दुनिया भर में झूठ भेजता और उगलता है। समाचार एजेंसी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप