गृह मंत्रालय ने डॉक्टरों के प्रदर्शन पर हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट, सभी राज्यों को दिए निर्देश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में डॉक्टर्स का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर्स के लगातार प्रदर्शन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने सभी राज्य की पुलिस से कहा है कि वे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार दो घंटे की रिपोर्ट शनिवार शाम चार बजे से फैक्स/ईमेल/व्हाट्सएप के जरिये मंत्रालय के नई दिल्ली स्थिति नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों ने 16 अगस्त से रिपोर्ट भेजनी शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया, इससे यह सुनिश्चित होगा कि महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित रिपोर्ट समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोलकाता दुष्कर्म मामले में कई खामियां नजर आईं हैं। इसलिए ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है। बता दें कि नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमीनार हॉल में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या की गई थी। इस घटना ने कई गंभीर खामियों और संबंधित अधिकारियों के समर्थन की कमी को उजागर किया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

इस मामले में कोलकाता पुलिस की जांच में कोई प्रगति दिखाई न देने के बाद डॉक्टर्स और भड़क गए। लगातार विरोध प्रदर्शन और मांग पर संज्ञान लेते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

'चुनावों की घोषणा केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की जीत', खरगे, राहुल-प्रियंका अगले माह शुरू करेंगे प्रचार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा को लोकतंत्र की जीत बताया और चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'