वेतनमान में सुधार को लेकर लिपिकों की मुख्यमंत्री से वादा निभाने की अपील।

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
एमलीबी (सरगुजा) — शुक्रवार को जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में लिपिकों ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
                      विदित हो कि 17 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में लिपिकों के सम्मेलन के दौरान मंच से यह घोषणा किया था कि उनके वेतनमान में सुधार किया जाएगा परंतु 4 वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद अभी तक उस घोषणा का क्रियान्वयन नहीं हो सका है, जिससे प्रदेशभर के लिपिकों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लिपिकों ने 15 फरवरी को राजधानी में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया था। घोषणा दिवस के चतुर्थ वर्षगांठ पर शुक्रवार को लिपिकों ने कलेक्टर को गुलाब का फूल भेंट करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है एवं वादा निभाने की गुजारिश की है।
                जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 4 वर्ष तक मांगों को अकारण ही लंबित रखा गया है। यदि हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो प्रदेश भर के लिपिक अपनी मांग को लेकर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

Leave a Reply

Next Post

वाहनों से कोई कहीं तो कोई कहीं काम से जा और आ रहा था लेकिन भाजपा के चक्काजाम में फंस गया हालांकि प्रशासन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील करता रहा।

शेयर करे भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में भाजपाईयों ने शुकवार को मनेन्द्रगढ़ के पीडबल्यू तिराहा में धरना प्रदर्शन कर किया चक्काजाम। छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ मो. साजिद खान एमसीबी (सरगुजा) – बस्तर में नक्सलियों द्वारा बीते सप्ताह छह दिन के अंदर तीन भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई। इसी को […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज