‘कन्याएं यूटरस निकलवा दें’: छत्तीसगढ़ संत समाज ने ढोंगी बाबा अमनदत्त के खिलाफ खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 31 दिसंबर 2025। संत समाज रायपुर महानगर ने सनातन धर्म के नाम पर ढोंग फैला रहे कुशालपुर रायपुर निवासी अमनदत्त ठाकुर उर्फ स्वामी अभिरामदास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संत समाज ने आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि निष्काशन की मांग को लेकर वृंदावन स्थित मलूकपीठ के पीठाधीश्वर से भेंट कर उसकी ओर से किये जा रहे धर्म विरोधी और अंधविश्वास फैलाने वाली हरकतों की जानकारी दी गई है।

समाज ने प्रशासन से मांग है कि उसके ट्रस्ट को बंद करते हुए इसके यूट्यूब चैनल ‘आध्यात्मिक विरासत’ चैनल को ब्लाक कर दोषी ट्रस्ट के सदस्यों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाये। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि यह व्यक्ति संत का वेष धारण करके मार्च 2024 में इसने वृंदावन स्थित मलूकपीठ से गुरूदीक्षा ली, जबकि की ओर से पूर्व के पांच वर्षों से घूम घूम कर प्रदेश की भोली भाली जनता को गुरू दीक्षा देकर झूठा प्रचार प्रसार कर रहा था। सितम्बर 2024 में वृंदावन स्थित श्री मलूकपीठ से विरक्त दीक्षा ली गई, जिसमें संन्यास ग्रहण कर घर परिवार का त्याग करना होता है। इसके बाद जनवरी 2025 महाकुंभ प्रयागराज में इसे श्री मलूकपीठ द्वारा जगतगुरू एवं मठाधीश की उपाधि प्रदान कर दी गई। फर्जी गौशाला और महाकुभ में अर्जित लाखों रूपये की चंदा उगाही की गई। उपरोक्त जानकारी समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों, सूचना का अधिकार एवं पुलिस विभाग धमतरी के माध्यम से उजागर हुई।

पीठाधीश्वर से निष्कासन की मांग 
आरोप है कि अमनदत्त ठाकुर ने अपने रायपुर निवास को छोड़कार वृंदावन ओरछा की ओर भाग गया। इन सभी बातों को लेकर संत समाज रायपुर ने वृंदावन स्थित मलूकपीठ के पीठाधीश्वर से भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया एवं शिकायत के साथ पीठाधीश्वर  से इसके निष्कासन की मांग की गई। साथ ही साथ संतों द्वारा चेतावनी दी गई कि ऐसे छद्म्वेषधारी द्वारा साधु संत का चोला ओढ़ कर आम जनता को गुमराह तथा लूट रहें है यदि पीठ द्वारा इनके निष्काशन नहीं किया जायेगा तो संत समाज द्वारा संम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन करते हुये आम जनता को जागृत किया जायेगा कि श्री मलूकपीठ ने ऐसे फर्जी संत को पीठाधीश एवं जगतगुरू की उपाधि प्रदान कर जनता को लूटने की खुली छूट प्रदान की गई है।

महिला ने बाबा के खिलाफ लगाये हैं कई गंभीर आरोप 
इससे पूर्व में  राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द नवरंग चौक निवासी प्रमिला बाबुरिक (लोधी क्षत्री) ने इस बाबा के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उसके आरोपों पर जांच के बाद उसे न्याय नहीं मिला तो वे परिवार के साथ उक्त बाबा के घर के सामने आत्मदाह करेगी। इस संबंध में रायपुर एसएसपी से शिकायत भी की थी।

‘बेटे को सन्यास के लिए उकसाया’
महिला ने आरोप लगाए हैं कि संत अमनदत्त ठाकुर उर्फ अभिरामदास ने उनके छोटे पुत्र प्रशांत कुमार बाबुरिक को धर्म के नाम पर बरगला कर उसे सन्यास के लिए उकसाया। बाबा भोले-भाले लोगों को अपनी जाल में फंसाकर वृंदावन के आश्रम में ले जाता है, जहां उन्हें नौकरों की तरह काम करने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार निम्न वर्ग से है और उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक खर्च कर प्रशांत की शिक्षा पूरी कराई थी, ताकि वह परिवार का सहारा बने।, लेकिन संत अमनदत्त ठाकुर ने उनके बेटे को भागवत कथा जैसे आयोजनों में शामिल होने के बाद सन्यास के लिए प्रेरित किया। बाबा ने प्रशांत को नया नाम ‘शेष नारायण वैष्णव’ देने और परिवार का त्याग कर उनके साथ वृंदावन जाने के लिए कहा। परिवार के विरोध करने पर बाबा ने धमकी दी कि अगर प्रशांत को सन्यास लेने से रोका गया, तो वह पागल हो जाएगा या किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में दूषित पानी पीने से 7 लोगों की मौत की पुष्टि, विजयवर्गीय बोले- कुछ नेचुरल डेथ, कांग्रेस बोलीं- असली आंकड़े छिपा रही सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 31 दिसंबर 2025। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त होने से आठ लोगों के मरने का दावा किया जा रहा है जबकि प्रशासन का कहना है कि डायरिया से केवल 7 मरीजों की जान गई है। स्थानीय लोगों का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप