सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बिहार में जातीय गणना डाटा रिलीज का मामला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कोर्ट ने कहा-6 अक्टूबर को आपकी दलील सुनेंगे; आंकड़ों पर आज सीएम की सर्वदलीय बैठक

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 03 अक्टूबर 2023। बिहार सरकार ने सोमवार को जातीय गणना के आंकड़े जारी किए। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक याचिका दायर की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, कोर्ट ने कहा वह अभी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेगा। 6 अक्टूबर को मामला सुनवाई के लिए लगा है, उसी समय आपकी दलील सुनेंगे।याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि बिहार सरकार ने पहले जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक न करने की बात कही थी। इधर बिहार में जातीय गणना के आंकड़े जारी होने के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें 9 दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह बैठक 3:30 बजे CM सचिवालय के संवाद कक्ष में होगी। इसमें सभी दलों के नेताओं को जाति आधारित गणना के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले गणना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया था कि 9 पार्टियों की राय से जाति आधारित गणना का काम हुआ है। सोमवार को एक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सारी पार्टियों के सामने सारी चीजें रखी जाएंगी।

बिहार में EBC-OBC की आबादी 63 %
कल जारी सर्व के आंकड़ों के मुताबिक बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इसमें 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार हैं। जिसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 36%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 27% हैं। वहीं जातियों में सबसे ज्यादा 14.26% यादव हैं। ब्राह्मण 3.65%, राजपूत (ठाकुर) 3.45% हैं। सबसे कम संख्या 0.60% कायस्थों की है।

आर्थिक स्थिति का भी पता चलेगा
आज की ऑल पार्टी मीटिंग में आंकड़ों पर प्रजेंटेशन रखा जाएगा। सबकी राय लेकर आगे कदम उठाएंगे। बैठक में सभी डाटा को दिखाया जाएगा। इसके आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। जातीय गणना के साथ-साथ एक-एक परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ले ली गई है, उसकी रिपोर्ट भी जारी होगी। अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या बढ़ी है, उनको भी फायदा होगा। सबको लाभ मिले। इसको लेकर बैठक में एक-एक चीज को रखी जाएगी।

सभी डाटा वैज्ञानिक तरीके से जमा किया गया है, धीरे- धीरे इन्हें जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जाति आधारित गणना की रिपोर्ट का प्रजेंटेशन होने के बाद काम आगे बढ़ाने को लेकर निर्णय होगा। एक-एक बात सबके सामने रखना जरूरी है। इसके बाद बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने भरी हुंकार, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जगदलपुर 03 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिले जगदलपुर पहुंचे। पीएम मोदी यहां 26 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए। पीएम मोदी बीजेपी महासंकल्प रैली को भी […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड