700 से ज्यादा साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1000 करोड़ की ठगी का खुलासा; 48 घंटे तक पुलिस ने चलाया ऑपरेशन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 नवंबर 2025। देशभर में बीते कुछ समय से साइबर ठगी के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साइबर ठगों ने आम लोगों की मेहनत की कमाई के न जाने कितने अरबों रुपयों को धोखे से हड़प लिया है। अब साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन साइबर हॉक (CYHAWK) चलाया है। इस ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ लिया है। आइए जानते हैं दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से।

48 घंटे तक लगातार चला ऑपरेशन
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हॉक (CYHAWK) चलाकर 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन में स्पेशल सेल की IFSO यूनिट, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और दिल्ली के 15 जिलों की पुलिस शामिल रही है। दिल्ली पुलिस का ये ऑपरेशन करीब 48 घंटे यानी दो दिनों तक लगातार चला है।

1000 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल का खुलासा
दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन साइबर हॉक (CYHAWK) साइबर अपराधियों के लिए काल बनकर सामने आया है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने अब तक 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी एक बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस की जांच में करीब 1,000 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल का भी खुलासा हुआ है। इन नेटवर्क्स के जरिए साइबर अपराधियों द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही थी।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा और कटघोरा वन मंडल में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलें की बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 21 नवंबर 2025। वनमंडल कोरबा के करतला और बालकोनगर रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बालको रेंज में सक्रिय 12 हाथियों का दल ग्राम सरईपाली में 10 ग्रामीणों के खेतों को तहस नहस करने के बाद ग्राम सोनगुड़ा पहुंच गया है। वहीं, करतला […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की