आईपीएल शुरू होने में 12 दिन शेष, दिल्ली ने अबतक घोषित नहीं किया कप्तान; ये दो खिलाड़ी दौड़ में शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 मार्च 2025। चैंपियंस ट्रॉफी का समापन हो गया है और खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं। अब सभी की नजरें 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 पर टिकी हुई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भले ही भारतीय खिलाड़ी एक होकर खेले और टीम को चैंपियन बनाया, लेकिन अब ये खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले सत्र की तुलना में इस बार कई टीमें नई नजर आएंगी। कुछ टीमों को नए कप्तान भी मिले हैं, लेकिन अबतक दिल्ली कैपिटल्स ने अपना कप्तान घोषित नहीं किया है। दिल्ली की कप्तानी पिछले सत्र तक ऋषभ पंत संभाल रहे थे जो अब लखनऊ सुपरजाएंट्स का हिस्सा हैं। 

अक्षर-राहुल कप्तानी के उम्मीदवार
भारतीय टीम के दो अहम सदस्य ऑलराउंडर अक्षर पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली की कप्तानी के दो बड़े दावेदार हैं। राहुल पिछले सत्र तक लखनऊ सुपरजाएंट्स का नेतृत्व कर रहे थे और इस बार वह दिल्ली के लिए खेलेंगे। आईपीएल 2025 शुरू होने में अब ज्यादा दिन का समय शेष नहीं रह गया, इसलिए माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में फ्रेंचाइजी नए कप्तान के नाम का एलान कर सकती है। 

शुरुआती दो मैचों से बाहर रह सकते हैं राहुल 
दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले दो मैच के लिए विशाखापत्तनम जाने से पहले दिल्ली में एक छोटा ट्रेनिंग कम अभ्यास शिविर लगाएगी। अक्षर, राहुल, कुलदीप यादव, दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क और मिचेल स्टार्क 17 और 18 मार्च को विशाखापत्तनम में इकट्ठा होंगे। राहुल हो सकता है कि एक या दो मैच में नहीं खेलें क्योंकि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी गर्भवती हैं और यह उनके पहले बच्चे के जन्म की संभावित तारीख पर निर्भर करेगा। 

अक्षर का पलड़ा भारी
दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने सातवें सत्र में 31 वर्षीय अक्षर राहुल की तुलना में टीम का नेतृत्व करने के लिए अधिक संभावित उम्मीदवार दिखते हैं। राहुल पहली बार दिल्ली की टीम में शामिल होंगे। अक्षर ने 150 आईपीएल खेल खेले हैं और लगभग 131 की स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं और 7.28 के इकॉनोमी रेट से 123 विकेट लिए हैं। हालांकि राहुल पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल कप्तान हैं और उन्होंने बीते समय में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स का नेतृत्व किया है।

लखनऊ की टीम उनके कार्यकाल के दौरान दो बार प्लेऑफ में पहुंची, हालांकि इनमें से सत्र में वह अधिकांश समय चोटिल रहे। राहुल 18 अप्रैल को 33 वर्ष के हो जाएंगे, उन्होंने 134 से अधिक के स्ट्राइक-रेट से 4683 रन बनाए हैं। उन्होंने 132 मैच में चार शतक भी लगाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

आनंद विहार की झुग्गी में बीती रात लगी भीषण आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 मार्च 2025। आनंद विहार के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास सोमवार देर रात एक झुग्गी में आग लग गई। आग में झुलस कर तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप