कुलदीप ने धर्मशाला में मचाया धमाल, पूर्व भारतीय कप्तान का 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मार्च 2024। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और उसके बाद दोनों ही ओपनर बल्लेबाज़ बेहद ही सहज तरीके से बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे थे. धर्मशाला के पिच को लेकर जैसा अनुमान लगाया जा रहा था और जैसा की रिकॉर्ड में भी इस बात के गवाह हैं की इस पिच पर तेज़ गेंदबाज़ो को ज्यादा मदद मिलती है लेकिन पहले दिन के दोनों सेशन की बात की जाये तो स्पिन गेंदबाज़ी का ही दबदबा रहा है क्योंकि शुरुआत के तीन विकेट स्पिन गेंदबाज़ और चाइनामैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव के खाते में ही गया था।

उम्मीद के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने क्राउली (71 गेंद में नाबाद 61 रन) और बेन डकेट (58 गेंद में 27 रन) को परेशान किया लेकिन इंग्लैंड की सलामी जोड़ी भारतीय गेंदबाजों को 18 ओवर तक सफलता से महरूम रखने में सफल रही।

कुलदीप ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड 

कुलदीप यादव ने इंगलैंड के खिलाफ अपने फिरकी का जलवा बरक़रार रखते हुए पांचवे टेस्ट में पांच विकेट अपने नाम किया और इसके साथ ही कुलदीप भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 17वें खिलाड़ी बन गए, इस दौरान कुलदीप ने पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी के 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया, बिशन सिंह बेदी ने 77 मुकाबलों में कुल 273 विकेट अपने नाम किया था. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में दो विकेट चटकाने के साथ ही कुलदीप ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया, कुलदीप ने अब तक 150 मुकाबले खेलते हुए 275 विकेट चटकाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

दुबई के काइमा बीच पर सकारात्मक ऊर्जा बिखेरती शमा सिकंदर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 मार्च 2024। शमा सिकंदर एक ऐसी शख्स हैं जो हमेशा अपने वोग गेम से आसानी से ट्रेंड सेट करने में कामयाब रहती हैं। वह उसी का अनुसरण करने के बजाय रुझान स्थापित करने में विश्वास करती है और कोई आश्चर्य नहीं, हम हमेशा उस […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'