पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 नवंबर 2021। अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर अपनी मैरिड लाइफ में लड़ाई-झगड़े की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार करवा दिया है। पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने सैम को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है। पूनम पांडे की शिकायत के मुताबिक, पूनम की सैम से उनकी पहली पत्नी अलवीरा को लेकर बहस हो गई थी। इस दौरान सैम को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूनम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पूनम को चेहरे पर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, पूनम अस्पताल में एडमिट हैं। वहीं, अब बांद्रा पुलिस इस मामले की और अधिक जांच कर रही है।

शादी के तुरंत बाद दोनों के बीच आई दरार

पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों बीते साल 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों गोवा गए थे लेकिन यहां पर भी पूनम और सैम के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला था। अभिनेत्री पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रखा दिया था क्योंकि महज शादी के 12 दिन बाद दोनों के बीच दरार की खबरें आने लगी थीं। उस दौरान पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया था। इस दौरान भी पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, सैम को कुछ समय बाद जमानत मिल गई थी।

Leave a Reply

Next Post

बतौर कप्तान आखिरी मैच के बाद भावुक हुए कोहली, कहा- जब भी टीम को जरूरत होगी, मैं अपना 120 फीसदी दूंगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुबई 09 नवंबर 2021। नामीबिया के खिलाफ मैच बतौर कप्तान विराट कोहली का आखिरी टी-20 मैच था। इस मैच में जीत के बाद कोहली भावुक दिखे। उनसे जब कप्तानी को लेकर भावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया- सबसे पहले तो मैं राहत […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज