एकलव्य विद्यालय के 40 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 30 अगस्त 2024। जगदलपुर धरमपुरा स्थित एकलव्य विद्यायल में बीती रात  बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई। जिसके बाद सभी बच्चों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह भी कई बच्चे बीमार हो गए। करीब 40 बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगते ही सहायक आयुक्त की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि एकलव्य विद्यालय धरमपुरा में छठी से 10वीं तक के करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं। बीती रात सभी बच्चे खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 12 बजे के बाद बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गई। जिसके बाद अन्य साथियों ने इसकी जानकारी अधीक्षक को दी। जिसके बाद चार वाहन 108 की मौके पर पहुंचे। बच्चों का स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि वे बेहोश तक हो गए। रात को करीब 25 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से महारानी अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य बच्चों को शुक्रवार की सुबह फिर से चार वाहनों की मदद से महारानी लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।

इस मामले में सहायक आयुक्त गणेश सोरी का कहना था कि मामले की जानकारी लगते ही टीम पहुंच गई। जहां खाने की सामान की जांच की जा रही है। साथ ही वहां की स्थिति को भी देखा जा रहा है। इसके अलावा बच्चों से भी बात की जा रही है कि आखिर किन कारणों के चलते अचानक से बच्चो को उल्टियां होनी शुरू हो गई।  फिलहाल बच्चों का उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब 40 बच्चे है जिनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सल क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा 0% ब्याज पर लोन, इन जिलों के छात्रों को देना होगा 1% इंटरेस्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए बिना ब्याज का लोन मिलेगा। दो लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। बिना ब्याज के चार लाख तक […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ