छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छतरपुर 05 जून 2026। छतरपुर शहर के विंध्यवासिनी मंदिर पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर रात ऐसा बवाल हुआ, जिसने पूरे इलाके को करीब पांच घंटे तक दहशत में डाल दिया। बाइक लहराने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट, पथराव और पुलिस पर हमले तक पहुंच गया। इस दौरान तीन वर्षीय बच्ची को सड़क पर फेंकने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, टोरिया मोहल्ले के तीन युवक कथित तौर पर पल्सर बाइक को लहराते हुए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार परिवार से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बेटी घायल हो गए। पीड़ित पति ने लापरवाही पर आपत्ति जताते हुए इलाज के खर्च की मांग की और बाइक की चाबी निकाल ली।

लाठी-डंडों के साथ लौटा आरोपी, फिर हमला
चाबी छीने जाने से गुस्साया एक आरोपी अपने घर भागा और कुछ ही मिनटों में 6–7 लोगों को लाठी-डंडों के साथ लेकर वापस आ गया। इसके बाद दंपती पर हमला कर दिया गया और उनकी स्कूटी में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान उसकी गोद से तीन साल की बच्ची को छीनकर सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे बच्ची घायल हो गई।

पथराव में पुलिस भी निशाने पर
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान माहौल और बिगड़ गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच टोरिया मोहल्ले में फिर भिड़ंत हो गई, जिसमें जमकर मारपीट और पथराव हुआ। वीडियो बना रहे एक युवक उमाशंकर के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फायरिंग की चर्चा, 4 गिरफ्तार
स्थिति बिगड़ने पर कोतवाली, सिविल लाइन और ओरछा रोड थानों का अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपी फरार हो गए। रात में दबिश देकर पुलिस ने निसार, निज्जू और छोटू समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार फायरिंग की भी चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान

शेयर करे5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर 5 लाख पौधों का हरित संकल्प: गड़चिरोली के भविष्य को बदलने की तैयारी (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 06 जून 2026। जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी के दौर में महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले को हरित पहचान देने की दिशा में एक […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज