Australian Open 2021 : नाओमी ओसाका बनीं चैंपियन, दूसरी बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, फाइनल खेल रहीं ब्रेडी को हराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जापान की 23 साल की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. नाओमी ने फाइनल मुकाबले में जेनिफर ब्रैडी को 6-4 और 6-3 से हराकर दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम किया. यह उनके करियर का चौथा ग्रैंडस्लैम है. इससे पहले नाओमी 2018 में भी ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं.

दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीतने वाली 12वीं महिला खिलाड़ी बनी नाओमी

23 साल की नाओमी ओसाका दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीतने वाली 12वीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ओसाका ने अमेरिका की ही सेरेना विलियम्स को 6-3 और 6-4 से हराया था. इस हार के साथ ही सेरेना का रिकॉर्ड 24वें महिला सिंगल ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना टूट गया था.

फाइनल मुकाबले में फेवरेट थी नाओमी

सेमीफाइनल मुकाबले में सेरेना विलियम्स जैसी बड़ी खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंची नाओमी ओसाका मुकाबले की फेवरेट थी. वहीं जेनिफर ब्रैडी पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची थी. इससे पहले पिछले साल नाओमी ओसाका ने ही ब्रैडी को यूएस ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में हराया था.

Leave a Reply

Next Post

बाहर बिल्डिंग की फटी दीवार सामने हवा से उड चुकी कमजोर शेड लेकिन अंदर कलरफूल कार्पेट और दीवारों में चपके गुलदस्तों के बीच एसईसीएल के डीपी का हसदेव एरिया के केंद्रीय चिकित्सालय में हुआ दौरा

शेयर करे साजिद खान कोरिया 20 फरवरी 2021 (छत्तीसगढ़ रिपोर्टर)। 18 फरवरी 2021 को एसईसीएल हसदेव एरिया के केन्द्रीय चिकित्सालय आमाखेरवा में डीएफ प्रभारी नवनियुक्त डायरेक्टर पर्सनल एस. एम. चौधरी का दौरा हुआ। विभागीय जानकारी के अनुसार इस‌ दौरे का मुख्य उद्देश्य चिकित्सालय में निरिक्षण के साथ एक्सरे रूम में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप