रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार : घनश्याम तिवारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रब (किसान) जो दे तो कोई छीन सकता नही..अगर वो छीन ले तो कोई दे सकता नही  – घनश्याम तिवारी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर       

रायपुर 05 जनवरी 2021। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर भूपेश सरकार पर किसानों के धान खरीदी को लेकर विश्वास और भरोसा का हवाला देते हुए शायराना अंदाज़ में सवाल किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने उसी शायराना अंदाज़ में पलटवार करते हुए कहा कि, रब ( किसान ) जो दे तो कोई छीन सकता नही..अगर वो छीन ले तो कोई दे सकता नही..किसानों से वादा खिलाफी ने आपसे सत्ता छिनी है, हमने किसानो का कर्जा माफ, 25 सौ रु.धान का समर्थन मूल्य देकर वायदा निभाया है और निभाते रहेंगे… @bhupeshbaghel है तो भरोसा है दर्द-देने-वाले-दवा-की-बात-करें..?  

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने रमन सिंह पर गुमराह करने और 15 वर्षो में किसानों से छलावा, वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र की भाजपा मोदी सरकार जानबूझकर प्रदेश के किसानों का धान से बने चांवल को एफसीआई उठाव में देरी कर प्रदेश सरकार की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रही है। भूपेश सरकार वायदा अनुसार प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ, 25 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य देकर किसानों की मेहनत और लागत का दाम देना चाहती है मगर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ने समर्थन मूल्य से अधिक धान पर किसी प्रकार की राशि देने न पर अड़ंगा डाल रही है, पिछले वर्ष केंद्रीय पूल में चांवल नही लेने पर अड़े रहे जिससे धान खरीदी बाधित हुई। भूपेश सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना लागू कर  एमएसपी के अतिरिक्त की राशि किसानों के खातों में 10 हज़ार प्रति एकड़ की दर से दिया जिससे केंद्र सरकार को चुभने लगा और इसे हवा देने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा के 09 सांसदों ने किया, जिसे प्रदेश के किसान देख रहे हैं और समझ भी रहे हैं। कांग्रेस भूपेश सरकार की कृषि नीतियों से आज प्रदेश का किसान खुशहाल, समृद्ध हो रहा है यह भाजपाइयों को रास नही आ रही है। 

Leave a Reply

Next Post

रमन और भाजपा धान खरीदी रोकने के षड्यंत्र में लगे - सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेकांग्रेस से दुश्मनी भुनाने भाजपा किसानों के विरोध में खड़ी है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 05 जनवरी 2021। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार द्वारा की जा रही धान खरीदी को रोकने का षड्यंत्र रच रहे है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय