स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 24 अक्टूबर 2026। अभिनेता शाहरुख खान का जादू देश के बाहर भी खूब चलता है। भारत में स्लोवाक राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन भी बॉलीवुड सुपरस्टार के फैंस की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 1995 की क्लासिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) का अपना पसंदीदा डायलॉग ‘सेनोरिटा’ दोहराया है।

वायरल वीडियो में क्या है?
राजदूत मैक्सियन ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह कार चलाते हुए फिल्म का मशहूर डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं ‘बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा।’ यह डायलॉग फिल्म में शाहरुख खान के किरदार ‘राज’ ने बोला था, जो काफी मशहूर हुआ था।

राजदूत ने की फिल्म की तारीफ
वीडियो के साथ राजदूत ने भारत में बिताए अपने समय को याद किया और फिल्म के बारे में बात की। इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए मैक्सियन ने लिखा, ‘एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जो मुझे भारत में बिताए अपने समय की याद दिलाती है! ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995) भारतीय सिनेमा के दिग्गजों शाहरुख खान और काजोल की एक सदाबहार रोमांटिक बॉलीवुड क्लासिक है। इसमें कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।’

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के बारे में जानकारी

  • 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख खान और काजोल ने राज और सिमरन की भूमिका निभाई थी।
  • इनकी प्रेम कहानी यूरोप की एक यात्रा के दौरान शुरू होती है। 
  • आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सबसे खास बात यह थी कि इसमें रोमांस, कॉमेडी, पारिवारिक भावनाएं और बेहतरीन संगीत का मेल था। 
  • शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया जीता था। 
  • अपने मशहूर डायलॉग से लेकर सदाबहार गानों तक, इस फिल्म का जादू आज भी बरकरार है। 
  • मुंबई के मराठा मंदिर में इसका लंबे समय से लगातार दिखाया जाना इस बात का सबूत है कि कुछ प्रेम कहानियां कभी पुरानी नहीं होतीं।

Leave a Reply

Next Post

श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग

शेयर करेराम वन गमन पथ की तर्ज पर विकसित होंगे कृष्ण तीर्थ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 24 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने के साथ उनके जीवन और विचारों पर शोध को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस