बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर लगातार दूसरे दिन बम धमाकों की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 30 जुलाई 2022। झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन फिर से बम की धमकी मिली। इससे पहले गुरुवार को हवाईअड्डे पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि उसे बम की धमकी दी। वहीं आज धमकी मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भेजी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, भेजने वाले ने 20 लाख रुपये की मांग की है नहीं तो धमाका होगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि संदेश प्राप्त हो गया है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हवाई अड्डे के अधिकारी ने कहा कि शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कल भी एक अज्ञात फोन करने वाले ने इसी तरह की धमकी दी थी। कल की कॉल के बारे में रांची पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है और फोन करने वाले का पता लगा रही है।

उल्लेखनीय है कि रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे (बीएमए) को हाल ही में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा उदयपुर हवाई अड्डे के साथ ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (सीएसआई) सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

हथिनी अनारकली बनी मां, 90 किलो के बच्चे को दिया जन्म,16 सदस्यों का हुआ परिवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 30 जुलाई 2022। पन्ना टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर सामने आई है। यहां पर मौजूद “अनारकली” हथिनी ने स्वस्थ्य मादा बच्चे को जन्म दिया है। अनारकली चौथी दफा मां बनी है। इसके पूर्व अनारकली ने पांच साल पहले 2 अक्टूबर को नर बच्चे को जन्म […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान