2023 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम की कमान रोहित को, विश्व विजेता कप्तान कमिंस प्लेइंग-11 में भी नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 जनवरी 2024। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने इस टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस को प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं मिली है। इस टीम में भारत के छह खिलाड़ी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो, जबकि न्यूजीलैंड का एक खिलाड़ी है। 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में खेलने वाले आठ खिलाड़ी इस टीम में हैं। खिताबी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। प्लेइंग-11 में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों क कोई खिलाड़ी नहीं है।

कप्तान रोहित के अलावा इस टीम में बतौर ओपनर शुभमन गिल को शामिल किया गया है। इनके अलावा विराट कोहली पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, टीम इंडिया के तीन गेंदबाज प्लेइंग-11 में हैं। इनमें दो तेज गेंदबाज और एक स्पिनर शामिल है। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी इस टीम में हैं, जबकि कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और एडम जाम्पा भी प्लेइंग-11 में हैं। दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन टीम में विकेटकीपर होंगे और इसके अलावा मार्को यानसेन को भी शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल भी प्लेइंग-11 में शामिल हैं।

आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम 2023
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

Leave a Reply

Next Post

साय कैबिनेट की बैठक कल, मोदी की गारंटी सहित कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कल यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी