प्यार में बीच सड़क पर जूतम पैजार: एक लड़के के चक्कर में दो लड़कियों के गैंग आपस में भिड़े, खूब चले लात-घूंसे और चेन 

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अम्बिकापुर 17 नवंबर 2021। लड़की के प्यार के चक्कर में लड़कों के गुटों में टकराव, खून-खराबे के मामले तो कई बार सामने आते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक लड़के के प्यार के चक्कर में दो लड़कियों के गुट आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों ओर से लड़कियों में खूब गाली गलौज हुआ और बात मारपीट तक आ गई। इस जूतम पैजार में जमकर लात-घूंसे चले और एक दूसरे को चेन लेकर भी लड़कियों ने दौड़ाया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, अंबिकारपुर में दो नाबालिक लड़कियों के गुटों में सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पहले तो लोग दूर खड़े लड़ाई का मजा लेते रहे, लेकिन जब मामला ज्यादा ही बढ़ गया तो स्थानीय लोगों ने दोनों गुटों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि बरम रोड पर बीचों बीच हुए इस हंमागे के कारण काफी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

लव ट्राइएंगल का है मामला 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का मामला पूरी तरह से लव ट्राइएंगल का है। लोगों ने बताया कि यहां के बरम पारा में रहने वाली लड़की एक लड़के से प्यार करती है। उसी लड़के से शक्ति पारा की रहने वाली लड़की भी प्यार करती है। इसी बात की जानकारी होने पर दोनों लड़कियां नाराज हो गईं और अपने-अपने गैंग की लड़कियों को लेकर बीच सड़क पर झगड़ा कर बैठीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़कियों के हाथ में लोहे की चेन भी थी। कई लड़कियों ने एक-दूसरे को चेन लेकर दौड़ाया भी। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: दुर्ग में कांग्रेस पार्षद की निर्मम हत्या, पुलिस ने 11 संदिग्धों को दबोचा 

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 17 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस के निगम पार्षद की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि दुर्ग के भिलाई चरोदा नगर निगम […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट