छत्तीसगढ़: दुर्ग में कांग्रेस पार्षद की निर्मम हत्या, पुलिस ने 11 संदिग्धों को दबोचा 

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 17 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस के निगम पार्षद की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि दुर्ग के भिलाई चरोदा नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सूरज बंछोर (39) की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात पार्षद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस दल रवाना किया गया था।

पार्षद के शरीर पर चोट के निशान

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बंछोर सोमवार रात शहर के हथखोज तालाब के किनारे अपने 11 मित्रों के साथ गए थे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ मौजूद चार मित्रों ने उन्हें करीब के अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बंछोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्षद के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान है। पुलिस को आशंका है कि पार्षद की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में पार्षद के साथ मौजूद उनके 11 मित्रों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

चीन की हड़प नीति: अब भूटान में ड्रैगन की घुसपैठ, अवैध तरीके से एक साल में बसा दिए चार गांव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वांशिगटन 18 नवंबर 2021। एशिया महादेश में अपने प्रभुत्व को कायम रखने के लिए चीन की हड़प नीति लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार भारत के साथ सीमा विवाद के बीच ड्रैगन पड़ोसी देश भूटान की सीमा में भी घुसपैठ कर चुका है। एनडीटीवी की […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड