10 अक्टूबर को कांग्रेस का वर्चुवल किसान सम्मेलन 307 ब्लाकों और 36 जिला कांग्रेस मुख्यालयों में होगा आयोजन : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का 9 और 10 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 अक्टूबर 2020। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 9 अक्टूबर 2020 शुक्रवार को नई दिल्ली से इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा 4.50 बजे रायपुर पहुंचेगे। रात्रि 7 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल पुनिया 10 अक्टूबर 2020 शनिवार को प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद रात्रि 7 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा रवाना होंगे।

केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित 3 किसान विरोधी काले कानूनों जमाखोरी, मुनाफाखोरी को बढ़ावा देने वाले और आम आदमी विरोधी उपभोक्ता विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत 10 अक्टूबर को दोपहर को 12 बजे छत्तीसगढ़ स्तरीय वर्चुवल किसान सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, रायपुर से एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। 

यह वर्चुवल किसान 36 जिला कांग्रेस मुख्यालयों और 307 ब्लाक मुख्यालयों एक साथ आयोजित किया जायेगा। सभी स्थानों पर एलईडी स्क्रीन, लैपटाप और इंटरनेट के माध्यम से उपस्थित मजदूर, किसानों आम नागरिकों और कांग्रेसजनों को प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देश पर सभी ब्लाकों और जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा 10 अक्टूबर के किसान सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गयी है। इन सम्मेलनों में कांग्रेस सरकार द्वारा किसानहित में प्रदेश हित में लिये गये फैसलों की जानकारी भी प्रमुख रूप से दी जायेगी।

Leave a Reply

Next Post

किसान की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार रमन सिंह स्मृतिलोप का शिकार हो गए हैं : धनेंद्र साहू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 अक्टूबर 2020। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह स्मृति लोप का शिकार हो गए हैं. अभी दो साल भी नहीं बीते हैं और वे भूल गए हैं कि उनके कार्यकाल में किसान पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर आए थे और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की