‘कर्नाटक में नहीं चलेगा मोदी फैक्टर, कांग्रेस जीतेगी 140 से ज्यादा सीटें’, डीके शिवकुमार का दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 06 मई 2023। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य विधानसभा में उनकी पार्टी 140 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी जो भी फैसला करेगी वह उन्हें स्वीकार होगा। शिवकुमार ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि कर्नाटक में जीत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी तथा राज्य की जनता कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देकर पूरे देश को एक संदेश देगी। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया के साथ प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे शिवकुमार का कहना है कि फिलहाल उनका प्रयास पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए पार्टी पहले आती है और मुख्यमंत्री पद बाद में आता है। मुख्यमंत्री के मुद्दे पर पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसे स्वीकार करूंगा।” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर कलह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उनका कहना है, ‘‘सच्चाई यह है कि राज्य में कांग्रेस नेतृत्व एकजुट है और कार्यकर्ता बहुत सक्रिय हैं… हम यह सामूहिक प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आए।” शिवकुमार के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों से कर्नाटक में कांग्रेस जमीन पर मेहनत कर रही है तथा राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बहुत सफल रही।

141 सीट हासिल करेगी कांग्रेस
उन्होंने उम्मीद जताई, ‘‘कांग्रेस इस चुनाव में 141 सीट हासिल करेगी और भाजपा 60 सीट से नीचे सिमटकर रह जाएगी।” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, ‘‘हम कर्नाटक चुनाव बहुत आराम से जीत रहे हैं। यह जीत लोकसभा चुनाव में हमारे लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। कर्नाटक के लोग देश को एक संदेश देंगे। वर्ष 1978 में जब देश में जनता पार्टी की सरकार थी तो उस समय भी कर्नाटक ने कांग्रेस के लिए मार्ग प्रशस्त किया था और एक बार फिर से कर्नाटक अपनी यह भूमिका निभाएगा।” शिवकुमार ने जोर देकर कहा, ‘‘हम कर्नाटक में सरकार बनाएंगे और 2024 में केंद्र में भी हमारी सरकार बनेगी।”

बजरंग दल विवाद पर कही ये बात 
कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों को प्रतिबंधित करने संबंधी चुनावी वादे से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने भाजपा पर ही लोगों को बांटने के प्रयास का आरोप लगाया। शिवकुमार ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार हमारे युवाओं को नौकरियां नहीं दे सकी। वह महंगाई से लोगों को राहत नहीं दे सकी। अब वे भड़काऊ बातें करके समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।” भाजपा की ओर से किए गए समान नागरिक संहिता और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के वादों को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

10 मई को मतदान, 13 मई को मतगणना
भाजपा इन चुनावों में कोई विमर्श देने में नाकाम रही है। यह प्रदेश के मामले में विचार और नजरिये को लेकर उनके दिवालियेपन को दर्शाता है।” शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि इस बार कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में ‘मोदी फैक्टर’ (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का असर) काम नहीं करेगा, क्योंकि कांग्रेस प्रगतिशील और विकास-आधारित एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Next Post

ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया का ट्वीट: खेल का मैदान फतह किया, अब जंतर-मंतर भी जीत कर जाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 मई 2023। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी धरने के बीच दिल्ली पुलिस संग पहलवानों की झड़प के बाद हर तरफ से पहलवानों को समर्थन मिल रहा है। इसके साथ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप