राजस्थान: बारात जा रही कार चंबल नदी में गिरी, दूल्हा समेत नौ लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोटा 20 फरवरी 2022। राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें बरात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बरात बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। कार अनियंत्रित होने के कई कारण बताएं जा रहे है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है।

कार में सवार कुल नौ लोगों की मौत 
जानकारी के अनुसार दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से सुबह 5.30 बजे निकल कर उज्जैन ( मध्यप्रदेश) बरात ले कर जा रहे थे। इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई। कार में सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए पर सिर्फ एक ही कांच खुल पाया जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों द्वार कार को देखने पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद ही राहत कार्य शुरू हो पाया।  

पुलिस की गोताखोर टीम अब तक 9 शव बरामद कर चुकी है, पुलिस की टीम अभी भी जांच कर रही है कहीं कोई और कोई व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था। सभी शवों को MBS अस्पताल में रखा गया है।

लोकसभा अध्यक्ष और मंत्री धारीवाल ने जताई दुख संवेदना 
हादसे की जानकारी शहर में आग की तरह फैल गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवेदना प्रकट की है। इसके साथ ही कोटा दौरे पर मौजूद यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी  संवेदना प्रकट कर प्रशासन को हादसे में त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

मृतकों के आश्रितों ने की सहायता की मांग
दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे मृतकों के आश्रितों ने मोर्चरी के बाहर सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई है वह गरीब परिवार के हैं और उनके अंतिम संस्कार में भी काफी परेशानी आएगी। ऐसे में मोर्चरी पर पहुंचे जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा, आईजी रविदत्त गौड़ से परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

सीमापुरी में साजिश मामला : दिल्ली-एनसीआर समेत चार राज्यों में 15 स्थानों पर छापे, अब तक छह लोगों से पूछताछ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 20 फरवरी 2022। पुरानी सीमापुरी से बरामद विस्फोटक के मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर और यूपी, पंजाब व मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में करीब 15 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। छापेमारी में […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर