कोविड-19: फर्राटा धाविका हिमा दास कोरोना संक्रमित, तीन दिन पहले ट्रेनिंग के लिए पहुंचीं थीं पटियाला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2021। देश की जानी-मानी फर्राटा धाविका हिमा दास कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह तीन दिन पहले पटियाला ट्रेनिंग करने के लिए पहुंची थीं। लेकिन इस दौरान उनका जब कोरोना टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जुलाई-अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए वह क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बीते कुछ समय से वह ब्रेक पर थीं। स्थानीय कोच का कहना है कि  हिमा दास 10 अक्तूबर को पटियाला पहुंची थीं, इससे पहले वह आठ और नौ अक्तूबर को गुवाहाटी में थीं, इस दौरान उन्हें थोड़ी थकान महसूस हुई थी, हमने सोचा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं हैं लेकिन पटियाला में जब उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

टोक्यो ओलंपिक में नहीं कर पाई थीं क्वालीफाई

हिमा दास टोक्यो ओलंपिक से पहले बेहतरीन फॉर्म में थीं। उन्होंने मार्च में हुए फेडरेशन कप के दौरान 23.21 सेकेंड का समय निकाला था लेकिन टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने मार्क 22.80 सेकेंड था जिसे वह पार नहीं कर पाईं। इसके बाद फिर उनकी मांसपेशियों मं खिंचाव आ गया, जिसके चलते उनके अभियान को झटका लगा था। 

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स हिमा का अगला टारेगट

हिमा दास के मीडिया मैनेजर के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं हैं, नेशनल कैंप अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा, लेकिन हिमा यहां जल्दी आ गईं, बाकी खिलाड़ी आगामी कुछ दिनों में पटियाला पहुंचेंगे। 400 मीटर के हेड कोच गालिना बुखारिना ने कहा, हिमा यहां पर हैं और वह फॉर्म में वापस आऩे के लिए ट्रेनिेंग करना चाहती हैं। हिमा का अगला लक्ष्य कॉमनवेल्थ और एशियाड है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली: हाईकोर्ट बम धमाकों में शामिल था अशरफ, पाकिस्तानी आका के हुक्म पर करता था 'खास काम'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2021। गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद अशरफ देश में पिछले सालों में हुई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। मोहम्मद अशरफ वर्ष 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के सामने हुए बम धमाकों में वह शामिल रहा है। उसने दिल्ली हाईकोर्ट की कई बार रैकी की […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर